फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bird Flu Virus News 1800 migratory birds found dead in Himachal

Bird Flu: अब हिमाचल में प्रवासी पक्षियों के लिए काल बना बर्ड फ्लू, 1800 की मौत

Tue, 05 Jan 2021 12:09 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Jan 2021 12:09 PM IST
सार

  • बरेली और भोपाल से आई सैंपल रिपोर्ट में एवियन इन्फ्लएंजा वायरस की पुष्टि।
  • राजस्थान के बाद केरल और मध्यप्रदेश में भी घातक वायरस की दस्तक।

विज्ञापन
Himachal Bird Flu Virus News 1800 migratory birds found dead in Himachal
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में 252 कौवों की मौत के बाद अब हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और केरल में भी पक्षियों की रहस्यमय मौत से हड़कंप मच गया है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के पौंग बांध अभयारण्य में बीते एक हफ्ते में 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इनमें सोमवार को मिले 505 मृत पक्षी भी शामिल हैं। भोपाल और बरेली से आई सैंपल रिपोर्ट में इन पक्षियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लएंजा वायरस) की पुष्टि हो गई है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने देहरा, ज्वाली, इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में चिकन, अंडे, मछली समेत पोल्ट्री उत्पादों को बेचने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन



इसके अलावा, पौंग बांध और उससे सटे क्षेत्रों में पशुओें को छोड़ने और खेतीबाड़ी जैसी गतिविधियों पर भी पाबंदी रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, केरल के कोट्टायम और अलप्पुझा में मामले सामने आने के बाद इन क्षेत्रों के एक किमी के दायरे में बतखों, मुर्गियों और अन्य पालतू पक्षियों को मारने का आदेश जारी कर दिया है। कई और राज्य भी सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • केरल: 12 हजार बतखों की मौत, 36 हजार मारे जाएंगे

केरल के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री के. राजू ने बताया कि दो जिलों में बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत वायरस को फैलने से रोकेने के लिए 50 हजार बतखों को मारा जाएगा। किसानों की भरपाई सरकार करेगी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 12 हजार बतख मर चुके हैं, जबकि 36 हजार को मारा जाना बाकी है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

  • मध्यप्रदेश: इंदौर में 150 कौवों की मौत से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के इंदौर में मृत पाए गए कौवों में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि अब तक 150 कौवों की मौत हुई है। जांच में कौवों में संक्रमण की पुष्टि के बाद पोल्ट्री फॉर्मों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कौवों में एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई। हालांकि, इसकी इंसानों में मौजूदगी का अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed