फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird Flu: Maharashtra, Haryana continues to kill birds, new cases in MP

बर्ड फ्लू : महाराष्ट्र, हरियाणा में पक्षियों को मारने का सिलसिला जारी, मप्र में नए मामले

Sun, 17 Jan 2021 09:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 17 Jan 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu: Maharashtra, Haryana continues to kill birds, new cases in MP
बर्ड फ्लू - फोटो : पीटीआई

केन्द्र ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कुक्कुट पक्षियों को मारे जाने का सिलसिला जारी है, जबकि मुंबई के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के नए मामलों की पुष्टि की गई है। अब तक 11 राज्यों- छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


केन्द्र ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे ‘‘कुक्कुट पक्षियों और इनसे संबंधित उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसलों पर पुनर्विचार करें और गैर-संक्रमित क्षेत्रों/ राज्यों से इन उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें।’’ 
विज्ञापन


मप्र में कौओं, उल्लू, हंस, कबूतर में भी
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केन्द्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ), मुंबई और मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कुक्कुट में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि की गई है।  मध्य प्रदेश के पन्ना, सांची, रायसेन और बालाघाट में भी कौओं, श्योपुर में कौओं और उल्लू जबकि  मंदसौर जिले में हंस और कबूतर में इस बीमारी की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कौए और कबूतर में जबकि दंतेवाड़ा  में कौए में इस वायरल बीमारी की पुष्टि हुई है। इसी तरह उत्तराखंड़ के हरिद्वार और लैंसहाउन से भी कौओं के नमूनों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में बगुलों के नमूने में बर्ड फ्लू
इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी में बगुलों के नमूने बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र पशुपालन विभाग ने किसानों को पक्षियों की किसी भी असामान्य मृत्यु की रिपोर्ट करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि मध्य प्रदेश में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरपी) तैनात की गई है। 

राजस्थान के 17 जिलों में फैला रोग
राजस्थान के पशुपालन विभाग के अनुसार राज्य में रविवार को 165 पक्षी मृत मिले। इसके साथ ही 25 दिसंबर से अब तक कुल 5295 पक्षियों की मौत हो चुकी है। राज्य के कुल 17 जिलों में बर्ड पफ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 

पुणे में 5557 पक्षी मारे, मुर्गी बिक्री पर रोक
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को 5557 पक्षियों को मारकर दफना दिया गया। पुणे के ब्लाक डेवलपमेंट अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिले में जहां के पक्षी संक्रमित मिले, उस क्षेत्र के एक किलोमीटर के एरिये में मुर्गिंयों को मारने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिला कलेक्टर ने अगले 21 दिन तक मुर्गियों के विक्रय व आयात पर रोक लगा दी है। 

यूपी के बस्ती में आठ व अंबेडकरनगर में मृत मिले छह मोर

बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र के बिंध्यापार (बरंडा) गांव के खेत में रविवार सुबह आठ मोर और दो कबूतरों की मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत शाहपुर औरांव गांव के बाहर स्थित खेत में भी चार मोर मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू की आशंका में पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

बस्ती के बिंध्यापार (बरंडा) गांव के रवि पाल रविवार सुबह फसल की निगरानी करने खेत जा रहे थे तो देखा कि गेहूं के खेत में आठ मोर थोड़ी-थोड़ी दूर पर मृत पड़े थे। दूसरे खेत में दो कबूतर भी पड़े थे। जांच करने पहुंची टीम के पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. सुशील शुक्ल व पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ठंड के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल जांच के लिए सैंपल बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा। राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान के साथ बनकटी स्थित पौधशाला में दफनाया जाएगा।

 उधर, अंबेडकरनगर के शाहपुर औरांव गांव के बाहर स्थित खेत में रविवार को सुबह चार मोर मृत मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर दो मोर के अवशेष भी मिले। जानकारी होते ही पशु विभाग व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तीन मृत मोर को राष्ट्रीय सम्मान के खेत में ही दफन कर दिया गया, जबकि एक के शव को जांच के लिए बरेली भेज दिया गया। 

उन्नाव : बर्ड फ्लू का डर, पांच बतख मृत मिलीं, दस बीमार
हड़हा बाजार के पास स्थित तालाब में रविवार को लोगों ने पांच बतख मरी देखीं जबकि कई बीमार हालत में नजर आईं। बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची और मृत बतखों का पोस्टमार्टम कराकर जमीन में दफना दिया।

वहीं तालाब के आसपास मौजूद 10 बतख बीमार मिलने पर उनका सैंपल बरेली भेजा गया। टीम ने बीमार बतखों को बस्ती से बाहर रखने का सुझाव दिया है। सीवीओ ने बताया कि तीन दिन में रिपोर्ट आएगी।

बर्ड फ्लू : पीलीभीत में 605 पक्षियों को मारकर दफनाया

बर्ड फ्लू का पहला केस मिलने के बाद एक किलोमीटर दायरे में पक्षियों को मारने के निर्देश पर चौथे दिन रविवार को पशुपालन विभाग की टीम ने 557 मुर्गा- मुर्गी और 48 बतखों को मारने का दावा किया। बेहोश करने के बाद पक्षियों को मारा गया और फिर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बुधवार शाम को पशुपालन विभाग के अफसरों ने एक किलोमीटर के दायरे को कंटेंमेंट जोन घोषित करने के साथ इलाके के पक्षियों को मारने की जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार से लगाकर पालतू पक्षियों की गणना शुरू की गई। तीन दिन में गणना पूरी न होने पर कार्रवाई टलती जा रही थी।

ऐसे में कई पोल्ट्री फार्म से पक्षी गायब करके दूसरे स्थान पर रखवाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसे देखते हुए रविवार को गणना पूरी होने के बाद पक्षियों को मारने की कार्रवाई शुरू की गई।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार गर्ग और डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने दोपहर को एसडीएम से मिलकर पुलिस फोर्स की मांग की। शाम को शेरपुरकलां में आबादी के पास नवनिर्मित राजकीय मॉडल इंटर कालेज परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया। 
-
कानपुर : नौ और पक्षी मृत मिले, 34 नमूने लिए
कानपुर। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रविवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में नौ और पक्षी मृत मिले। वहीं परेड क्षेत्र से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, मिट्टी, पानी आदि के 34 नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए बरेली भेजा गया है। उधर, चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 21 जनवरी को दोबारा पक्षियों, पानी आदि के नमूने लेकर बर्ड फ्लू की जांच कराई जाएगी। इनके निगेटिव आने के बाद ही चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए खोलने का फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed