फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird Flu News: Bird flu in nine districts of Maharashtra, poultry birds continue to kill in Madhya Pradesh and Chhattisgarh

Bird Flu : महाराष्ट्र के नौ जिलों में बर्ड फ्लू, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कुक्कुट पक्षियों को मारना जारी

Sun, 17 Jan 2021 12:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu News:  Bird flu in nine districts of Maharashtra, poultry birds continue to kill in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू - फोटो : social media

केंद्र ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के नौ जिलों में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एक-एक जिले में कुक्कुट पंछियों का मारने का अभियान चल रहा है। सरकार ने कहा कि कुक्कुट पक्षियों के अलावा उत्तराखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कौवां में तथा दिल्ली में कबूतर, ब्राउन फिश उल्लू और सारस में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार ने कुक्कुट उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा गैर संक्रमित क्षेत्रों/राज्यों से कुक्कुट उत्पादों की बिक्री की अनुमति देने का अनुरोध किया। भारत में, खासकर सितंबर से मार्च तक सर्दियों के दौरान आने वाले प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा फैला है। यह पशुजन्य बीमारी है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू की स्थिति पर नवीनतम आंकड़ा जारी करते केंद्रीय मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने कहा कि शनिवार तक महाराष्ट्र के लातूर, परभनी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड और रायगढ़ जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि मुम्बई के केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर कुक्कुट की मौत फार्म पर पायी गयी। इन नमूनों को निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। उसने कहा कि इसके अलावा मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले, गुजरात के सूरत, नवसारी और नर्मदा जिलों, उत्तराखंड के देहरादून जिले और उत्तर प्रदेश के कानपुर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त दिल्ली में नजफगढ़ में कबूतर और ब्राउन फिश उल्लू एवं रोहिणी में सारस में एवियन इंफ्लूएंजा पाया गया। मंत्रालय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बालोद में कुक्कुट पंछियों को मारने का काम चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात किया गया है। हर्दा जिले में मुर्गियां मारी जा रही हैं।


सरकार ने कहा कि देश के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की निगरानी के लिए बनाये गये केंद्रीय दल प्रभावित स्थलों का दौरा कर रहा है और चीजों का अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed