{"_id":"5be12dc2bdec22695c1f6293","slug":"biplab-deb-announced-that-i-will-start-domestication-of-cows-at-cm-official-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का एलान, अपने आधिकारिक आवास में पालूंगा गाय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का एलान, अपने आधिकारिक आवास में पालूंगा गाय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का कहना है कि वह और उनका परिवार आधिकारिक आवास में गायों को पालेगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को ऐसा ही करने की प्रेरणा मिलेगी। इसके जरिए वह कुपोषण से लड़ाई लड़ सकेंगे और अपनी आजीविका चला पाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा की किसान इकाई किसान मोर्चा को रविवार को संबोधित करते हुए बिप्लब देब ने कहा, 'आज मैं यह घोषणा करता हूं कि मैं और मेरा परिवार आधिकारिक आवास में गाय को पालेगा और उसका दूध पिएगा। यह त्रिपुरा के लोगों को ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करेगा और कुपोषण से लड़ने में उनका सहायक होगा।'
विज्ञापन
बिप्लब ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही एक परियोजना शुरू करने वाली है जिसमें 5,000 किसानों के परिवार को बैंक ऋण के जरिए 10,000 गाए दी जाएंगी। इससे रोजगार बढ़ेगा और राज्य की दूध की मांग पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा, 'एक शख्स को 2,000 लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपयों का निवेश करना पड़ता है। लेकिन यदि मैं 5,000 परिवारों को 10,000 गाए दूंगा तो वह 6 महीने में कमाई शुरू कर देंगे।'
विज्ञापन
देब ने कहा कि कर्ज पर लगने वाले ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी लेकिन मूल राशि का भुगतान लाभार्थियों को करना होगा। उन्होंने कहा राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की खपत काफी कम है। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भाई को लेकर दिए एक बयान की वजह से सुर्खियों में छाए थे। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी का एक भाई ऑटो चलाता है और दूसरा किराने की दुकान चलाता है।