फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biological E seeks phase-3 trial of covid-19 vaccine Corbevax as a booster dose 

Covid-19 Vaccine Booster Dose: तैयार हो गई बूस्टर डोज, स्वदेशी कॉर्बेवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिक ट्रायल के लिए मांगी गई अनुमति 

Wed, 13 Oct 2021 11:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Oct 2021 11:26 AM IST
सार

बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवक्स वैक्सीन का इस समय 18 साल से 80 साल के लोगों पर ट्रायल किया जा रहा है। संभव है कि इसी महीने इसके नतीजे भी सामने आ जाएं। 

विज्ञापन
Biological E seeks phase-3 trial of covid-19 vaccine Corbevax as a booster dose 
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के खिलाफ चल रही भारत की जंग को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई ने स्वदेशी वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में उन्हें लागई जाएगी, जो कोवाक्सिन या कोविशील्ड की दोनों डोज ले चुके हैं। 

विज्ञापन


देश में विकसित इस आरबीडी प्रोटीन आधारित कॉर्बेवैक्स के दूसरे-तीसरे चरण के ट्रायल में टीके की खुराक 18 साल से 80 साल के लोगों को दी जा रही है, संभव है कि इसी महीने इसके नतीजे भी सामने आ जाएं। 
विज्ञापन


बूस्टर डोज के लिए विकसित की गई वैक्सनी
हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई ने इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर विकसित किया है। कंपनी का कहना है कि कई अध्ययनों में सामने आया है कि पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में एंटीबॉडी घट रही है। ऐसे में कंपनी की ओर से कोविशील्ड या कोवाक्सिन ले चुके लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से 18 साल के बच्चों के लिए दी गई थी अनुमति 
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की अगली बैठक में इस आवेदन पर विचार किए जाने की संभावना है। इससे पहले डीसीजीआई ने सितंबर में बायोलॉजिकल ई को कुछ शर्तों के साथ पांच साल से 18 साल के बच्चों में टीके के दूसरे-तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी थी।


दिसंबर तक 30 करोड़ खुराक की करेगा आपूर्ति 
बायोलॉजिकल ई दिसंबर तक केंद्र सरकार को कॉर्बेवैक्स की 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीके की 30 करोड़ खुराक आरक्षित करने के लिए हैदराबाद की वैक्सीन निर्माता कंपनी से संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed