फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biological E has got approval for conducting phase second and three clinical trials Corbevax on children above five years

खुशखबर: पांच साल से बड़े बच्चों के लिए भी बन रहा टीका, दूसरे-तीसरे ट्रायल को मिली मंजूरी, जानें बाजार में कब आएगा?

Sat, 04 Sep 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 04 Sep 2021 09:34 AM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के भारत में सितंबर के अंत तक आने की संभावना है। पहले ट्रायल में वैक्सीन का अच्छा परिणाम दिखा है। 

विज्ञापन
Biological E has got approval for conducting phase second and three clinical trials Corbevax on children above five years
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

 देश में अब जल्द ही पांच साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना वैक्सीन मिलने लगेगी। कॉर्बेवैक्स के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी मिल गई है।  जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने शुक्रवार को कहा कि जैविक ई को पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षण के लिए डीजीसीआई से अनुमति मिली है। विशेष एक्सपर्ट समिति ने कॉर्बेवैक्स टीके के ट्रायल की सिफारिश की थी। विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो उसमें बच्चों पर भी काफी प्रभाव पड़ सकता है। इसी महीने तीसरी लहर आने की संभावना है, ऐसे में बच्चों के लिए वैक्सीन कवच के तौर पर काम करेगी। बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा कि इन मंजूरी से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ बातचीत  करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के भारत में सितंबर के अंत तक आने की संभावना है। इससे पहले इसके पहले और दूसरे ट्रायल में इस वैक्सीन को लेकर बेहतर नतीजे आए हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन के उत्पादन के लिए कंपनी को 1,500 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि दी जा चुकी है। बायोलॉजिकल-ई द्वारा वैक्सीन का उत्पादन और स्टोरेज सितंबर-दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा।  भारत बायोटेक की ‘कोवाक्सिन’ के बाद देश में यह दूसरी स्वदेशी वैक्सीन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed