{"_id":"67740b3f7a88c48cba09c913","slug":"binoy-shankar-mishra-new-chief-information-commissioner-of-tripura-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने बिनॉय शंकर मिश्रा, राज्यपाल इंद्र सेन रेड्डी ने दिलाई पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने बिनॉय शंकर मिश्रा, राज्यपाल इंद्र सेन रेड्डी ने दिलाई पद की शपथ
Tue, 31 Dec 2024 08:48 PM IST
निर्मल कांत
एन.अर्जुन, अगरतला।
एन.अर्जुन, अगरतला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 31 Dec 2024 08:48 PM IST
सार
Tripura: सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी बिनॉय शंकर मिश्रा ने आज त्रिपुरा के राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल इंद्र सेन रेड्डी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बिनॉय शंकर मिश्रा ने ली त्रिपुरा के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के नव निर्वाचित मुख्य सूचना आयुक्त बिनॉय शंकर मिश्रा ने मंगलवार को अगरतला राजभवन में शपथ ली। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेन रेड्डी नल्लू ने बिनॉय शंकर मिश्रा को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इससे पहले, राज्य सरकार की संयुक्त सचिव देबजानी देब की ओर से जारी एक अधिसूचना में बताया गया था कि राज्यपाल ने उक्त अधिनियम की धारा 15(3) के तहत गठित समिति की सिफारिश पर आईएफएस (सेवानिवृत्त) बिनॉय शंकर मिश्रा को त्रिपुरा सूचना आयोग के तहत राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सूचना के अधिकार (मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों के कार्यालय, वेतन, भत्ते और अन्य सेवा शर्तों) नियम, 2019 के अध्याय-IV के नियम 12 के अनुसार, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन (3) वर्ष होगा या जब तक वे 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेते, जो भी पहले हो।
विज्ञापन