फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill seeking to abolish death penalty in lok sabha

लोकसभा में पेश हुआ भारत में मृत्युदंड को खत्म करने के प्रस्ताव वाला निजी विधेयक

Fri, 03 Aug 2018 06:51 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bill seeking to abolish death penalty in lok sabha

लोकसभा में आज गैर-सरकारी कामकाज के तहत भारत में मृत्युदंड को समाप्त करने के प्रस्ताव वाला एक निजी विधेयक पेश किया गया। सदन में आज कुल 128 निजी विधेयक पेश किये गये।

विज्ञापन


कांग्रेस के शशि थरूर ने भारत में मृत्युदंड को समाप्त करने के प्रस्ताव वाला अपना निजी विधेयक पेश किया।

भाजपा की दर्शना जरदोश ने निजी क्षेत्र के अस्पतालों में वसूले जाने वाले शुल्क को नियंत्रित करने के प्रावधान वाला ‘निजी स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र (फीस का विनियमन) विधेयक, 2017 पेश किया।
विज्ञापन


माकपा के ए संपत ने प्रत्येक सरकारी, आवासीय, वाणिज्यिक और सांस्थानिक भवन में वर्षाजल के अनिवार्य संचयन और उससे संबंधित विषयों का उपबंध करने वाले ‘वर्षाजल (संचयन और भण्डारण) विधेयक, 2017 को सदन में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने भिक्षावृत्ति पर रोकथाम के प्रावधान वाला निजी विधेयक पेश किया। भाजपा के रमेश पोखरियाल ने लू और शीत लहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव वाला निजी विधेयक पेश किया।


मीनाक्षी लेखी, सुशील कुमार सिंह, पूनम महाजन, निशिकांत दुबे, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, ओम बिड़ला और असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य कई सदस्यों ने अपने निजी विधेयक पेश किये।

शुक्रवार होने के कारण लोकसभा में आज गैर-सरकारी कामकाज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed