{"_id":"5b80258742c79246382cf44d","slug":"bill-melinda-gates-foundation-gave-usd-600-000-for-kerala-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़: राहत कार्यों के लिए बिल गेट्स देंगे 6,00,000 डॉलर की मदद ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़: राहत कार्यों के लिए बिल गेट्स देंगे 6,00,000 डॉलर की मदद
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने कहा है कि विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित केरल में राहत एवं पुनर्विकास प्रयासों को मजबूती देने के लिए यूनिसेफ को 6,00,000 डॉलर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
फाउंडेशन ने एक बयान में बताया कि इस आपात अनुदान का लक्ष्य सरकारी प्रयासों एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा विस्थापितों, बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्विकास के लिए की जा रही पहल को मदद पहुंचाना है।
विज्ञापन
यूनिसेफ वर्तमान में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ राहत प्रयासों में अग्रणी होकर स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहा है।
बयान में फाउंडेशन के वैश्विक विकास के अध्यक्ष क्रिस एलियास के हवाले से कहा गया, “बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन केरल में पिछली 100 सालों में आई सबसे भयंकर बाढ़ से प्रभावित हुए हजारों परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करता है।”
विज्ञापन
एलियास ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारे त्वरित एवं लचीले वित्तपोषण से यूनिसेफ को बाढ़ से संबंधित जल-जनित बीमारियां और अन्य गंभीर स्वास्थ्य खतरों को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय सरकारों के साथ काम करने में मदद मिलेगी।”
केरल में भारी बारिश एवं बाढ़ के चलते 231 लोगों की जान चली गई और 10.40 लाख से ज्यादा लोग राज्य भर मे बने राहत शिविरों में रह रहे हैं।