फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill in Lok Sabha next week to amendments in SPG Act

पूर्व पीएम के परिवार काे नहीं मिलेगी एसपीजी सुरक्षा, अगले हफ्ते पेश होगा संशोधन बिल

Fri, 22 Nov 2019 04:47 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला  Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bill in Lok Sabha next week to amendments in SPG Act
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पूर्व प्रधानमंत्रियाें के परिवार काे अब स्पेशल प्राेटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी की सुरक्षा नहीं मिलेगी। इसके लिए एसपीजी कानून में संशाेधन काे केंद्रीय मंत्रिमंडल बुधवार काे ही मंजूरी दे चुका है। संशाेधन बिल अगले हफ्ते लाेकसभा में पेश हाेगा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार काे लाेकसभा में बताया कि स्पेशल प्राेटेक्शन ग्रुप (संशाेधन) बिल अगले हफ्ते के सरकारी कामकाज में शामिल है।

विज्ञापन


अभी तक एक्ट के मुताबिक एसपीजी कमांडाे प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात हाेते हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री और उनका परिवार पद छाेड़ने के बाद एक साल तक एसपीजी सुरक्षा का हकदार हाेता है। इसके बाद सुरक्षा खतरे की समीक्षा के आधार पर सुरक्षा आगे बढ़ाई जा सकती है। प्रस्तावित संशाेधन लागू हाेने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री का परिवार एसपीजी सुरक्षा का हकदार नहीं हाेगा।
विज्ञापन


सरकार ने इसी महीने कांग्रेस अध्यक्ष साेनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाकर उन्हें जेड+ सुरक्षा मुहैया करवाई थी। 1991 में एसपीजी एक्ट में संशाेधन कर पूर्व प्रधानमंत्रियाें का परिवार भी एसपीजी सुरक्षा के दायरे में लाया गया था। करीब 28 साल से गांधी परिवार एसपीजी की सुरक्षा के घेरे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


4000 कमांडाे वाले एसपीजी के पास अब सिर्फ पीएम माेदी की सुरक्षा का जिम्मा: एसपीजी में करीब चार हजार कमांडाे हैं। इसके पास फिलहाल सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की सुरक्षा का जिम्मा है। एसपीजी सुरक्षा प्राप्त वीवीआईपी लाेगाें काे अंगरक्षकाें के साथ ही काफिले में हाईटेक वाहन, जैमर और एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed