फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill Gates praises India vaccination campaign in Davos

WEF: दावोस में बिल गेट्स ने भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ की, केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने ट्विटर पर दी जानकारी

Sat, 28 May 2022 11:34 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 May 2022 11:34 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपनी और बिल गेट्स की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि विश्व आर्थिक मंच-2022 पर बिल गेट्स के साथ बातचीत करके खुशी हुई। 

विज्ञापन
Bill Gates praises India vaccination campaign in Davos
बिल गेट्स के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना वायरस ने दुनियाभर के लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त करके रख दी, शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जिस पर कोरोना का असर न हुआ हो। जब कोरोना ने दुनिया में दस्तक दी थी तो कोई नहीं जानता था कि इसका क्या इलाज है। सबकी निगाहें उस समय बस वैक्सीन पर थी कि जल्दी वैक्सीन बने तो कोरोना से बचा जाए। दुनिया में भारत उन देशों में शामिल है जिसने न केवल जल्दी वैक्सीन बना ली बल्कि दूसरे देशों को भी वैक्सीन दी। आज उसी का नतीजा है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक बिल गेट्स ने भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ की है।

विज्ञापन


दरअसल स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ एक बैठक के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के टीकाकरण अभियान की सराहना की। इसकी जानकारी खुद मंडाविया ने ट्विटर पर दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गेट्स ने की भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता की सराहना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपनी और बिल गेट्स की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि विश्व आर्थिक मंच-2022 पर बिल गेट्स के साथ बातचीत करके खुशी हुई। उन्होंने भारत के कोरोना प्रबंधन और टीकाकरण अभियान की सफलता की सराहना की।


मंडाविया ने आगे लिखा कि हमने स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की, जिसमें डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, रोग नियंत्रण प्रबंधन, एमआरएनए क्षेत्रीय हब का निर्माण और सस्ती और गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरणों के विकास को मजबूत करना आदि शामिल हैं।

बिल गेट्स ने मंडाविया को दिया जबाव
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया को जवाब देते हुए बिल गेट्स ने लिखा कि मनसुख मंडाविया से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आगे कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान और बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य परिणामों को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग दुनिया को कई सबक देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed