{"_id":"6717568098565a9481021349","slug":"bilateral-meet-of-india-singapore-defense-ministers-rajnath-singh-his-counterpart-dr-ng-eng-hen-know-updates-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक शुरू; राजनाथ सिंह बोले- दिनोंदिन बढ़ रहा रक्षा सहयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence: भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक शुरू; राजनाथ सिंह बोले- दिनोंदिन बढ़ रहा रक्षा सहयोग
Tue, 22 Oct 2024 01:09 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:09 PM IST
सार
राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते महीने प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान हमारे संबंधों को व्यापक रणनीतिक स्तर तक बढ़ाना हमारे देश के बीच बढ़ती निकटता का प्रमाण है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन इन दिनों अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। यहां आज उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ छठी भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता की सह-अध्यक्षता की। इससे पहले, सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, उन्हें नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर मिला। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस वार्ता को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते महीने प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान हमारे संबंधों को व्यापक रणनीतिक स्तर तक बढ़ाना हमारे देश के बीच बढ़ती निकटता का प्रमाण है। अब दोनों देशों के रक्षामंत्रियों की यह बैठक यह ऐसे समय में हो रही है जब भारत की एक्ट ईस्ट नीति के दस साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस नीति के तहत सिंगापुर ने आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक कनेक्टिविटी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा सहयोग हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। साझेदारी और तीनों सेनाओं के बीच केंद्रित रक्षा सहयोग तंत्र और निरंतर जुड़ाव के जरिए यह दिनों दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी आज की बैठक हमारे द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम को गति प्रदान करेगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा वास्तुकला को भी मजबूत करेगी पिछले महीने सिंगापुर में आयोजित भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय राउंडअप टेबल की दूसरी बैठक में हमारे सहयोगियों द्वारा हासिल की गई सफलता से मेल खाएगा।
विज्ञापन