फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bike taxi riders detained during protest at Vidhana Soudha against suspension of services

Karnataka: बाइक टैक्सी चालकों ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया; मामला दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 09:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Jun 2025 09:26 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक में बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक के खिलाफ बंगलूरू में चालकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियम बनाकर सेवाएं फिर शुरू करने की मांग की। हाईकोर्ट ने पहलेबाइक टैक्सी पर लगी रोक हटाने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Bike taxi riders detained during protest at Vidhana Soudha against suspension of services
Protest (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बंगलूरू में कुछ बाइक टैक्सी चालकों ने शनिवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। वे कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगी रोक का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस रोक को हटाए और बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर स्पष्ट नियम बनाए, ताकि वे फिर से काम शुरू कर सकें।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ये लोग जैसे ही विधानसभा के सामने जमा हुए, उन्हें हिरासत में लेकर वहां खाली किया गया। इनके खिलाफ बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अब क्या फायदा...', अमेरिकी दौरे के लिए अनुमति को लेकर प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक टैक्सी चालकों ने कहा कि यह सेवा कर्नाटक की परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा है और इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। उनका मानना है कि अगर सरकार उचित नियम बना दे तो यह सेवा सभी के लिए फायदेमंद बनी रह सकती है।


इससे पहले, कर्नाटक हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकल पीठ के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं को निलंबित करने को कहा गया था। यह सुनवाई उन कंपनियों की अपील पर हो रही थी जो ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाएं संचालित करती हैं।

ये भी पढ़ें: अवैध खनन पर CM सिद्धारमैया को मंत्री ने लिखा पत्र; बंगलूरू में बच्चे की करंट लगने से मौत पर एफआईआर

इन कंपनियों ने 2 अप्रैल के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि छह हफ्तों के अंदर बाइक टैक्सी सेवाएं बंद कर दी जाएं। बाद में इस समयसीमा को 15 जून तक बढ़ा दिया गया था। अदालत ने कहा था कि जब तक राज्य सरकार मोटर वाहन कानून के तहत नियम नहीं बनाती, तब तक ऐसी सेवाएं नहीं चल सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed