फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar SIR: Over 1.95 lakh demands for inclusion, exclusion in voter list

बिहार : मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने के लिए 1.95 लाख लोगों ने की मांग, 25000 का निपटारा

Thu, 28 Aug 2025 10:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 10:48 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार की मसौदा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए अब तक व्यक्तियों से 1.95 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से लगभग 25,000 का निपटारा किया जा चुका है।

विज्ञापन
Bihar SIR: Over 1.95 lakh demands for inclusion, exclusion in voter list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि बिहार की मसौदा मतदाता सूची में नाम शामिल करने और हटाने के लिए अब तक 1.95 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं, जिनमें से लगभग 25,000 का निपटारा कर दिया गया है।  चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दावों और आपत्तियों के तहत 1,95,802 आवेदनों में से कितने मतदाता सूची में नाम शामिल करने और इनमें से कितनी नाम हटाने के लिए थे।

विज्ञापन


भाकपा (माले)-लिबरेशन ने 79 और राजद ने 3 आवेदन दिए। ये दोनों बिहार में मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय दल हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत किसी भी राष्ट्रीय दल ने अभी तक कोई दावा और आपत्तियां नहीं की हैं, जबकि प्रक्रिया के लिए अभी चार दिन और बचे हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, दायर की गई आपत्तियां विभिन्न कारणों से मसौदा सूची से हटाए गए 60 लाख से जयादा नामों की तुलना में नगण्य हैं। चुनाव प्राधिकरण ने सोमवार को कहा था कि मसौदा सूची के अनुसार, 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 प्रतिशत के दस्तावेज अब तक प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। जो बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का हिस्सा है। आयोग ने रविवार को यह रेखांकित किया था कि दावे और आपत्तियों की अवधि मतदाताओं को न केवल मसौदा सूची में हुई गलतियों को सुधारने का अवसर देती है, बल्कि उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करने का भी मौका प्रदान करती है, जो उन्होंने गणना फॉर्म भरते समय उपलब्ध नहीं कराए थे।

24 जून से 24 अगस्त तक 60 दिनों में 98.2 प्रतिशत लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह मतदाता सूची में नाम जोड़ने के इच्छुक लोगों से आधार या 11 सूचीबद्ध दस्तावेजों में से किसी को भी स्वीकार करे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed