फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav attacked pm modi in gandhi maidan live rjd rally in patna on BJP Party Hindu agenda

PM Modi : लालू ने खेल दिया हिंदू कार्ड, पीएम मोदी को हिंदू मानने से किया इनकार; राजद अध्यक्ष ने उदाहरण भी बताए

Sun, 03 Mar 2024 03:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Mar 2024 03:59 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदू कार्ड अब खुद खेल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ही हिंदू नहीं हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav attacked pm modi in gandhi maidan live rjd rally in patna on BJP Party Hindu agenda
गांधी मैदान की रैली को संबोधित करते लालू प्रसाद यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अबतक हिंदू कार्ड खेलने के लिए जानी जाती रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सनातन धर्म का संरक्षक बताती रही है। लेकिन, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दोनों मोर्चों पर अब लड़ाई छेड़ दी है। रविवार को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि पीएम मोदी तो हिंदू ही नहीं हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई हिंदू यह-यह काम नहीं कर सकता, जो पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने पीएम मोदी की पारिवारिक जिंदगी पर भी हमला बोला। शनिवार को पीएम मोदी बिहार में आए थे तो उन्होंने बिना नाम लिए परिवारवाद के बहाने लालू प्रसाद पर हमला बोला था।

विज्ञापन


लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत निशाना साधा
लालू प्रसाद ने कहा कि "मंडल कमीशन का नतीजा है कि आज हर पिछड़ा वर्ग, दलित, वंचित और गरीब सत्ता के दरवाजे पर खड़ा है। यह नरेंद्र मोदी क्या चीज है? यह मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। आप बताओ न, आपको क्यों नहीं संतान हुआ? ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारवाद है। परिवार के लिए लड़ रहा है। आपके पास परिवार नहीं है और आप हिन्दू भी नहीं हैं। जब आपकी माताजी का देहावसान हो गया तो हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। आपने क्यों नहीं छिलवाया? यह बताओ।"
विज्ञापन


लालू ने पीएम मोदी को गैर-हिंदू और नफरती बोला
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पीएम पर हमला कायम रखा। बोले- "देश भर नफरत फैला रहे हो। कहता है कि भगवान में प्राण प्रतिष्ठा कर दिया। बताओ कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के ही भगवान ही अब तक थे?" उन्होंने पीएम मोदी को हिंदू मानने से इनकार करते हुए अपनी बातें पूरी कीं तो राम-सीता होते हुए बेटी-बेटा तक पहुंचे। उन्होंने कहा- "जनकपुर में श्रीराम चंद्र जी की शादी हुई। बिहार जैसे राज्य में एक से एक सूरमा पैदा लिए। इसी गांधी मैदान में न जाने कितनी बार देश भर नेताओं का सभाएं हुईं। यहीं से देश भर संदेश गया। बिहार के हवा में इतना दम हैं कि जो देश के लोग इसका अनुकरण करते हैं। मेरा किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। हमारी बेटी रोहिणी ने अपनी किडनी मुझे दान दी। मुझे जीवनदान दिया। तेजस्वी यादव काफी मेहनत कर रहे हैं। लोगों को इतनी नौकरी दी। हम रोज पूछते थे- आज कितनी नौकरी दी? सिपाही में कितनी नौकरी दी? फिर यह भी कहा कि आरक्षण जोड़ लो, जब सिपाही को नौकरी दो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीएम नीतीश के प्रकरण पर भी बात की। कहा- "नीतीश कुमार को हमने कोई गाली-गलौज नहीं किया। वह पहली बार निकले तो तब भी गाली नहीं दी थी। तब हमने कहा था कि वह पलटूराम हैं। नहीं पलटना चाहिए था। दुबारा हमसे गलती हो गई। तेजस्वी से गलती हो गई। नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed