{"_id":"619bbf94fdf0de113247aad8","slug":"bihar-more-than-500-industrial-units-established-in-nitish-raj-minister-shahnawaz-hussain-said-some-people-are-disappointed-with-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश राज में 500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां लगीं, मंत्री शहनवाज हुसैन बोले- इससे कुछ लोग निराश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार: नीतीश राज में 500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां लगीं, मंत्री शहनवाज हुसैन बोले- इससे कुछ लोग निराश
Mon, 22 Nov 2021 09:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:34 PM IST
सार
प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार पैवेलियन का उद्धघाटन करने के बाद मीडिया से चर्चा में हुसैन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश राज में अब तक बिहार में 519 उद्योग स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन
शहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते 500 से ज्यादा उद्योग लगे हैं। राज्य के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने सोमवार को दिल्ली में कहा कि इससे वो लोग निराश हो सकते हैं, जिनका कहना था कि बिहार में उद्योगों की स्थापना असंभव है।
विज्ञापन
प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार पैवेलियन का उद्धघाटन करने के बाद मीडिया से चर्चा में हुसैन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश राज में अब तक बिहार में 519 उद्योग स्थापित हो चुके हैं और कुछ और पाइप लाइन में हैं।
विज्ञापन
इथेनॉल उत्पादन के प्रस्ताव सर्वाधिक
शहनवाज हुसैन ने बताया कि राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (SIPB) को 36,694 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 30 हजार करोड़ के प्रस्ताव इथेनॉल उत्पादन के हैं। शेष 6694 करोड़ के प्रस्ताव खाद्य, हेल्थकेयर, आक्सीजन, पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग व अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
बिहार के उद्योग मंत्री व भाजपा नेता ने कहा, 'जो लोग अक्सर कहा करते हैं कि बिहार में उद्योग स्थापित करना संभव नहीं है, हम उन्हें निराश करेंगे। राज्य में उद्योग स्थापित हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व मेरी पार्टी के सांसदों ने मुझे बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए भेजा है और मैं उस पर काम कर रहा हूं।'
केंद्र ने दी 17 इथेनॉल संयंत्रों की इजाजत
हुसैन ने कहा कि केंद्र ने बिहार में 17 इथेनॉल संयंत्र लगाने की इजाजत दे दी है। इनमें हर साल 36 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। इनमें से तीन संयंत्र आरा, पूर्णिया व गोपालगंज जिलों में लगाए जा रहे हैं। ये अगले साल फरवरी मार्च तक चालू हो जाएंगे।
यह नया बिहार है
बिहार सरकार की इथेनॉल संवर्धन नीति के अनुसार इसके उत्पादन के लिए गन्ने, शीरे, मक्का व चावल का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई उंचाईयां छू रहा है। शहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार अब पुराना नहीं रहा। यह नया बिहार है। जहां कानून व्यवस्था बेहतर है। ईमानदार व अनुभवी सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।