फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar MK Stalin entry Voter Adhikar Yatra BJP said Congress making star campaigners to those who insult bihar

Bihar: वोटर अधिकार यात्रा में स्टालिन की एंट्री, BJP बोली- अपमान करने वालों को स्टार प्रचारक बना रही कांग्रेस

Wed, 27 Aug 2025 05:40 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 27 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस बिहारियों का अपमान करने वाले नेताओं को स्टार प्रचारक बनाती है। भाजपा ने इसे बिहारियों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया है।

विज्ञापन
Bihar MK Stalin entry Voter Adhikar Yatra BJP said Congress making star campaigners to those who insult bihar
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एम.के. स्टालिन। - फोटो : X-@ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की राजनीति भी इन दिनों गरमा गई है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जो लोग बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे थे, उन्हीं को विपक्षी दल अपना स्टार प्रचारक बना रहा है। इसके साथ ही ये भी आरोप लगाया कि ये गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की साजिश कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा निकाल रहे हैं। उनका आरोप है कि इस यात्रा के बहाने गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश हो रही है। इस यात्रा में तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन भी शामिल हुए। बीते कुछ महीने पहले स्टालिन के बेटे ने बिहारियों पर गलत टिप्पणी भी की थी। ऐसे में लल्लन सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस और राजद की राजनीति बिहारियों का अपमान करने वालों के साथ खड़े होने की राजनीति है।
विज्ञापन


दक्षिण भारत के नेताओं के बयान पर सवाल
लल्लन सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डीएमके नेता एमके स्टालिन को बिहारियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद और चेन्नई में बिहारियों का अपमान किया गया। सिंह ने याद दिलाया कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि बिहारी मजदूरी करने और शौचालय साफ करने तमिलनाडु आते हैं। उन्होंने पूछा कि जब तेजस्वी यादव ने पहले इस बयान का विरोध किया था तो अब वे उनके साथ क्यों खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  केरल के भाजपा उपाध्यक्ष ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को नकारा; भूमि विवाद पर सीएम का नया फैसला


गौरव भाटिया का तीखा हमला

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग उत्तर भारतीयों और बिहारियों का अपमान करते हैं, उन्हें कांग्रेस स्टार प्रचारक बनाती है। उन्होंने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया, अब बिहार की धरती पर यात्रा कर रहे हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी बिहारियों की तुलना डीएनए से की थी और अपमान किया था। इसके बावजूद कांग्रेस उन्हें मंच साझा करने का मौका देती है।

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह-कमलनाथ के बयान पर मंत्री सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, बताया बगावत और बंद कमरे का राज

भाजपा ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना
भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन पूरी तरह अवसरवाद पर टिका है। बिहारियों के सम्मान की अनदेखी की जा रही है। उनका आरोप है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस और राजद ऐसे नेताओं को साथ ला रहे हैं जिन्होंने बिहारियों का बार-बार अपमान किया है। भाजपा ने इसे बिहार के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया और लोगों से सचेत रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed