फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar job scam tejashwi yadav plea in delhi high court decision stay on cbi summons

Delhi High Court: जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI के सामने 25 मार्च को पेश होंगे तेजस्वी, नहीं होगी गिरफ्तारी

Thu, 16 Mar 2023 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 Mar 2023 01:12 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई समन पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। हालांकि सीबीआई द्वारा फिलहाल गिरफ्तार ना करने के वादे के बाद तेजस्वी पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। 

विज्ञापन
bihar job scam tejashwi yadav plea in delhi high court decision stay on cbi summons
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook

विस्तार

तेजस्वी यादव 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट में तेजस्वी यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि वह बिहार के उपमुख्यमंत्री को इस महीने गिरफ्तार नहीं करेगी। इसके बाद तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने पेश होने के लिए तैयार हो गए। तेजस्वी यादव 25 मार्च को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सुबह साढ़े दस बजे पूछताछ के लिए पेश होंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई समन पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


दरअसल जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए समन जारी किया था। तेजस्वी यादव के वकील ने बताया कि वह 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होना है। तेजस्वी के वकील ने आशंका जाहिर की थी कि तेजस्वी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई ने कहा कि बस चाहते हैं कि तेजस्वी पेश हों ताकि उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाए जा सकें। सीबीआई ने ये भी कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav on ED Raids: तेजस्वी बोले- 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले पुराने का तो हिसाब दे देते!
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तेजस्वी की याचिका में
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस केवल उस व्यक्ति को जारी किया जा सकता है, जो उस पुलिस थाने के स्थानीय अधिकार क्षेत्र के भीतर आता है। याचिकाकर्ता पटना, बिहार का स्थायी निवासी है और सीबीआई ने समन जारी कर नई दिल्ली बुलाया है। इसलिए सीबीआई का नोटिस सीआरपीसी के प्रावधानों का उल्लंघन है। 


याचिका में तेजस्वी ने ये भी अपील की कि कोर्ट सीबीआई को निर्देश जारी करे कि पूछताछ के समय तेजस्वी के वकील भी वहां मौजूद रहे और उनकी बात सुन सकें।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीती चार मार्च और 11 मार्च को भी तेजस्वी यादव को सीबीआई के सामने पेश होने का समन जारी किया गया था लेकिन तेजस्वी पेश नहीं हुए। 

क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला
साल 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ और नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं, वो मीसा भारती और राबड़ी देवी के नाम पर ली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed