फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government could have better deal with migrant crisis says LJP Chirag Paswan

भाजपा नीतीश कुमार के साथ रहे या अपना मन बदल ले, हम उसके साथ : चिराग पासवान

Fri, 05 Jun 2020 08:24 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bihar government could have better deal with migrant crisis says LJP Chirag Paswan
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : ANI

कोरोना और लॉकडाउन के बीच अब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने बयानों से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बिहार में अभी चुनाव होने में कुछ समय बाकी है लेकिन वहां पार्टियों की हलचल शुरू होने लगी है।  

विज्ञापन


फिलहाल केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार में शामिल घटक दल लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का चेहरा कौन होगा, यह भाजपा को तय करना है'। चिराग ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर कहा, 'भाजपा नीतीश कुमार के साथ रहे या अपना मन बदल ले, हम भाजपा का साथ देंगे।' 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने बातों बातों में प्रवासियों के मुद्दे पर नीतीश सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, 'बिहार सरकार प्रवासी संकट से जिस तरह से निपटी, उसमें बेहतरी की गुंजाइश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रवासी श्रमिकों के संकट से निपटने के तरीके से नाखुश होने के बावजूद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा चाहे नीतीश कुमार को राजग का चेहरा बनाए या किसी और राह पर चले, वह भगवा दल के साथ ही रहेंगे।

भाजपा ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार करीब एक साल पहले ही घोषित किया था, लेकिन गठबंधन के कुछ नेताओं ने उनके नेतृत्व को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

चिराग पासवान ने कहा, चेहरा कौन होगा, गठबंधन का नेता कौन होगा, यह सब गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा तय करेगी। भाजपा चाहे जो निर्णय ले, लोजपा हमेशा उसके साथ है। यदि वह नीतीश कुमार जी के साथ चलना चाहते हैं, हम उनके साथ हैं, अगर उनका मन बदल जाता है, चाहे जो भी फैसला भाजपा ले, हम उसका साथ देंगे। 

लोजपा प्रमुख की टिप्पणी इस वक्त इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा 2019 मे नीतीश को राजग का चेहरा बनाने की घोषणा किए जाने के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के नेतृत्व का मुद्दा हल हो गया था। राज्य में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं।


शाह ने लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में राजग सहयोगियों के साथ लाने के प्रयास के दौरान उक्त घोषणा की थी।

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के संकट से निपटने के बिहार सरकार के तरीकों के बारे में सवाल करने पर जमुई से लोकसभा सदस्य पासवान ने कहा कि उसमें बेहतरी की गुंजाइश थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed