फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Employee murdered inside court in Motihari bike-borne miscreants shot Updates

बिहार: मोतिहारी में कोर्ट के कर्मचारी की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, भाजपा ने नीतीश सरकार को घेरा

Sat, 20 Aug 2022 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 09:22 PM IST
सार

मोतिहारी अरेराज DSP राजन कुमार ने बताया कि कोर्ट के अंदर जाने के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। 2 महीने पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Employee murdered inside court in Motihari bike-borne miscreants shot Updates
Bihar - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की मोतिहारी में कोर्ट के कर्मचारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मोतिहारी अरेराज DSP राजन कुमार ने बताया कि कोर्ट के अंदर जाने के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। 2 महीने पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान संजय ठाकुर (45) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि संजय ठाकुर को सुबह करीब साढ़े दस बजे अरेराज अनुमंडल अदालत परिसर में प्रवेश करते समय मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


मामले में भाजपा की बिहार इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि हम हत्या की निंदा करते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। बिहार सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए। इस राज्य के लोगों को डर के साए में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार पर भाजपा लगातार हमलावर है। राज्य में हो रही अपराध की घटनाओं को विपक्ष जंगलराज की वापसी करार दे रहा है। महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही भाजपा दावा कर रही है कि राज्य में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। हाल ही में राजधानी पटना में अपराधियों ने एक 16 साल की युवती को गोली मार दी गई थी। इसके अगले ही दिन एक जवान की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed