फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election: Yogi Adityanath reminded of Ram Mandir in campaign

योगी आदित्यनाथ ने जड़ा राम नाम का छक्का, बिहार की चुनावी पिच पर भाजपा को कश्मीर का सहारा

Tue, 20 Oct 2020 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 20 Oct 2020 10:37 PM IST
सार

भाजपा नेताओं के अब तक के चुनाव प्रचार ने साफ कर दिया है कि उनके प्रचार अभियान के केंद्र में राम, अयोध्या और कश्मीर ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Yogi Adityanath reminded of Ram Mandir in campaign
बिहार में योगी आदित्यनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, युवा रोजगार के लिए चाहे जितना भी संघर्ष कर रहे हों, केंद्र सरकार और भाजपा यह बताने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देते कि देश आर्थिक मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और युवा उद्यमी देश की तस्वीर बदलने में जुटे हैं। ये अलग बात है कि चुनावों में भाजपा हिंदुत्व के अपने कोर मुद्दों को उठाना कभी नहीं भूलती। योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही बिहार चुनाव में एंट्री की, उन्होंने कैमूर में जय श्री राम का नारा लगाया और जनता को याद दिला दिया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया जिसकी शुरुआत एक विवादित बयान के जरिये नित्यानंद राय पहले ही कर चुके हैं।  

विज्ञापन


तो क्या नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए खेमे को अपने काम के भरोसे जीत जीत दर्ज करने का विश्वास नहीं है? जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता सत्यप्रकाश मिश्रा कहते हैं कि वे अपने विकास के काम के भरोसे ही चुनाव लड़ रहे हैं। स्वयं नीतीश कुमार अपनी जनसभाओं में लोगों से यह कह रहे हैं कि अगर उन्होंने अपने शासन काल में जनता के लिए काम किया है तभी वे उन्हें वोट दें। उनकी यह बात ही जनता दल के इस भरोसे पर मुहर लगाती है कि हम अपने काम के दम पर सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन



योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषण पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए जेडीयू नेता मिश्रा ने कहा कि उनके नेता अपनी जनसभाओं में केवल उन्हीं मुद्दों को उठा रहे हैं जिन्हें उन्होंने अपने कार्यकाल में करके दिखाया है। इसमें सड़कें बनाने, महिलाओं को आरक्षण देने और बिहार में शराब बंदी लागू करने के निर्णय शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिहार भाजपा के नेता सुमित कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि अयोध्या का मुद्दा पूरे देश की जनता के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा था। अंततः सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अब यह मुद्दा हल हो चुका है और अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जनता को यह बात बताने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन क्या इन मुद्दों के पीछे विकास, आर्थिक स्थिति और रोजगार के मुद्दे खो नहीं जाएंगे, इस सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के साथ हर नेता की जनसभा में यह बात बताई जा रही है कि इस सरकार ने क्या काम किया है। ऐसे में यह आरोप लगाना उचित नहीं है कि एनडीए इन्हीं भावनात्मक मुद्दों को उठाकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।      


स्वयं योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी जनसभा में यह कहा कि अब भाजपा के ऊपर कोई यह आरोप नहीं लगा सकता कि पार्टी अपना वायदा पूरा नहीं करती क्योंकि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वायदा पूरा कर दिखाया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम के साथ-साथ जनता का काम भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed