फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election Maner Constituency Bhai Virendra, Jitendra Yadav, ljp, rjd

सीट का समीकरण: बीते पांच चुनाव से यहां राजद का दबदबा, क्या बदलेगा मनेर का मिजाज? ऐसा है इसका चुनावी इतिहास

Sat, 01 Nov 2025 04:58 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 01 Nov 2025 04:58 PM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  मनेर सीट की करेंगे। इस सीट पर  2020 में राजद के भाई वीरेंद्र को जीत मिली थी। 

विज्ञापन
Bihar Election Maner Constituency Bhai Virendra, Jitendra Yadav, ljp, rjd
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सियासी दलों का प्रचार भी पूरे जोर पर है। हर दल ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज मनेर विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से इस बार लोजपा (आर) के जीतेंद्र यादव को टिकट मिला है। वहीं राजद ने भाई वीरेंद्र को टिकट दिया है। 

विज्ञापन

 

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीट हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज मनेर विधानसभा सीट की बात करेंगे। मनेर सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुआ था

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1952- कांग्रेस के रामेश्वर प्रसाद शास्त्री को जीत मिली।

1957-  भाकपा के श्रीभगवान सिंह को जीत मिली।

1962-  कांग्रेस के बुद्धदेव सिंह को जीत मिली। 

1967-  निर्दलीय उम्मीदवार राम नगीना सिंह को जीत मिली। 

1969-  कांग्रेस के महाबीर गोप को जीत मिली। 

1972-  कांग्रेस (ओ) के राम नगीना सिंह को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के सूर्यादेव सिंह को जीत मिली।

1980 -  निर्दलीय उम्मीदवार राम नगीना सिंह को जीत मिली। 

1984- राम नगीना सिंह के निधन के बाद से इस सीट से कांग्रेस की राजमती देवी को जीत मिली। 

1985- कांग्रेस की  राजमती देवी को जीत मिली। 

1990-  कांग्रेस के श्रीकांत निराला को जीत मिली। 

1995-  श्रीकांत निराला जनता दल के टिकट पर जीते। 

2000-  समता पार्टी के भाई बीरेंद्र को जीत मिली। 

फरवरी 2005- राजद के श्रीकांत निराला को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005- राजद के श्रीकांत निराला को जीत मिली। 

2010-  राजद के भाई वीरेंद्र को जीत मिली।  

2015-  राजद के भाई वीरेंद्र को जीत मिली। 

2020-   राजद के भाई वीरेंद्र लगातार तीसरी और कुल चौथी बार मनेर विधानसभा से जीते।  

इस बार किनके बीच मुकाबला?
चार बार के विधायक भाई विरेंद्र एक बार फिर राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, एनडीए की ओर से लोजपा (आर) के जीतेंद्र यादव किस्मत आजमा रहे हैं। जनसुराज की ओर संदीप कुमार सिंह मैदान में हैं। कुल मिलाकर 13 उम्मीदवार मनेर सीट पर मैदान में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed