फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election Barhara Constituency Raghwendra Pratap Singh, Saroj Yadav, bjp ,rjd

सीट का समीकरण: बड़हरा ने दो बार पिता तो छह बार बेटे को पांच अलग पार्टियों से चुना, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास

Sun, 26 Oct 2025 06:46 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 26 Oct 2025 06:46 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात बड़हरा सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 में  भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह जीते थे। सिंह एक बार फिर भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं।

विज्ञापन
Bihar Election Barhara Constituency Raghwendra Pratap Singh, Saroj Yadav, bjp ,rjd
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सभी बड़े चेहरे प्रचार में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक चुनाव प्रचार में लग चुके हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी धुंआधार प्रचार में लगे हुए हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बड़हरा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से भाजपा ने एक बार फिर राघवेंद्र प्रताप सिंह को उतारा है। बड़हरा सीट से विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह छह बार तो उनके पिता  अंबिका शरण सिंह दो बार विधायक रहे हैं। अंबिका शरण सिंह को पहली बार 1967 में जीत मिली थी। 

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव(एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज बड़हरा विधानसभा सीट की बात करेंगे। बड़हरा विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- अखिल भारतीय रामराज्य परिषद के राम बिलास सिन्हा को जीत मिली। 

1967-  कांग्रेस के अंबिका शरण सिंह को जीत मिली। 

1969-  निर्दलीय महंथ महादेव नंद गिरी को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस (ओ) के राम विलास सिंह को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के अंबिका शरण सिंह को जीत मिली।

1980 -  कांग्रेस (आई) के रामजी प्रसाद को जीत मिली। 

1985-   जनता पार्टी के राघवेंद्र प्रताप सिंह जीत मिली। 

1990 -  जनता दल के राघवेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली। 

1995-   जनता दल के राघवेंद्र प्रताप सिंह को तीसरी बार बड़हरा से जीत मिली। 

2000-  राजद के राघवेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली। 

फरवरी 2005-  जदयू की आशा देवी को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005-  जदयू की आशा देवी को  दोबारा बड़हरा से जीत मिली। 

2010-  राजद के राघवेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली।  

2015-  राजद की सरोज यादव को जीत मिली। 

2020-  भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed