फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election 2020, P Chidambaram on BJP 19 lakh jobs promise in Bihar, Didnt know 19 was a smaller number than 10

भाजपा के रोजगार वाले वादे पर चिदंबरम का तंज, बोले- पता नहीं था 10 से छोटा है 19

Fri, 23 Oct 2020 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 23 Oct 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020, P Chidambaram on BJP 19 lakh jobs promise in Bihar, Didnt know 19 was a smaller number than 10
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के 19 लाख रोजगार देने के वादे को लेकर तंज कसा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि 19 असल में 10 से छोटी संख्या है। लगता है कि मुझे वापस प्राथमिक विद्यालय में जाना चाहिए। 

विज्ञापन


बहरहाल, आप सोच रहे होंगे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम आखिरकार ऐसा क्यों कह रहे हैं और बिहार चुनाव में क्या है ये 10-19 का गणित? क्या वजह है कि चिदंबरम ने इस तरह से भाजपा पर तंज कसा है? दरअसल, बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का चुनावी वादा किया है।
विज्ञापन


राजद के इस वादे को लेकर भाजपा सहित जदयू ने पहले तो खूब मजाक उड़ाया और फिर इसे झूठा तक करार दे दिया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार के सरकारी खजाने में धन की कमी का हवाला देते हुए सवाल भी उठाए थे। राजग ने राजद से पूछा था कि जब सरकारी खजाने में धन की कमी है तो ऐसे में वह 10 लाख नौकरियां देने का अपना वादा कैसे पूरा करेगी। इसे लेकर अन्य दलों ने भी राजद को घेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि भाजपा और जदयू ने राजद पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जो इस तरह के झूठे वादे कर रहे हैं उनसे पूछिए कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने के बाद वेतन के लिए 58 हजार करोड़ रुपये कहां से लाएंगे?  

वहीं दूसरी ओर अब भाजपा ने अपने चुनावी वादे में 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम उखड़े हुए हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में तंज कसा है।
  
चिदंबरम ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि '10 लाख नौकरियों का वादा करने वाली आरजेडी का मजाक उड़ाने के बाद एनडीए ने बिहार में 19 लाख नौकरियां सृजित करने का वादा किया है। मुझे नहीं पता था कि 10 की तुलना में 19 छोटी संख्या है। लगता है कि मुझे प्राथमिक विद्यालय में वापस जाना चाहिए।'


चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को  घेरा। उन्होंने कहा कि 39 में 34 अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था  को मजबूती देने के लिए  अभी भी पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री इनकी बातों को सुन रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed