{"_id":"68e66c1fb3a30ccfa10a487d","slug":"bihar-congress-has-finalized-candidates-for-25-seats-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BIHAR: 25 सीटों पर कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार, पहली सूची जल्द जारी कर सहयोगियों को ये संदेश देगी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BIHAR: 25 सीटों पर कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार, पहली सूची जल्द जारी कर सहयोगियों को ये संदेश देगी पार्टी
Wed, 08 Oct 2025 08:05 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:05 PM IST
सार
कांग्रेस की आज करीब 3 घंटे चली बैठक में 50 से 55 सीटों पर चर्चा हुई है और करीब 25 सीटों के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस अपनी पहली सूची जल्द जारी कर सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी तक राज्य में एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति बैठक की। करीब 3 घंटे चली बैठक में 50 से 55 सीटों पर चर्चा हुई है और करीब 25 सीटों के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस अपनी पहली सूची जल्द जारी कर सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव समिति की यह बैठक उस समय बुलाई गई है जब पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के नेताओं की तीसरे दौर की चर्चा हुई है। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और माकपा के प्रतिनिधि मौजूद थे। कांग्रेस का यह कदम एक रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है। ताकि गठबंधन के साथियों के साथ साथ एनडीए को भी संदेश दिया जा सके कि कांग्रेस पार्टी बिहार चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद का कहना है कि, बिहार में कांग्रेस पार्टी पूरे ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इसलिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 25 लोगों के नाम को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
नाम न छापने के अनुरोध पर कांग्रेस नेता ने बताया कि, महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कर सहयोगियों को साफ संदेश दिया है पार्टी दम दारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। बिहार कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी जिन सीटों पर मुहर लगाई है, वही सीटें कांग्रेस लड़ेगी। राज्य में महागठबंधन के तहत जितनी सीटें हमारी हिस्से में आ सकती हैं उन सीटों पर चर्चा हो गई है। अगले तीन से चार दिन में सीट शेयरिंग का ऐलान भी हो जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar Election: 'न पद की चाह, न सीट की नाराजगी', चिराग बोले- चर्चा अच्छी चल रही है...सही समय पर होगा फैसला
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि, कांग्रेस बिहार में मौजूद अपने अधिकांश विधायकों को फिर से टिकट देने जा रही है। आज की बैठक में पार्टी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम क्लियर कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी अपनी परंपरागत सीटों पर मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। सीट बंटवारे में इंडिया गठबंधन के भीतर त्याग और समन्वय पर जोर देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी दल त्याग करने के लिए तैयार हैं। हमने अपने सहयोगियों से विचार विमर्श के बाद इस बैठक में आए है। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर राजेश राम ने स्पष्टीकरण दिया। महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर उन्होंने कहा,आज की बैठक का फोकस सिर्फ विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर था। कांग्रेस जल्द ही अपने सहयोगी दलों के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता करेगी। इस दौरान उम्मीदवारों के नाम के साथ विधानसभा क्षेत्र की भी जानकारी दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी को लगभग 130 सीटें, कांग्रेस को 55 से 58, वाम दलों को 35 से 38, वीआईपी को 12 से 15, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को 3 और जेएमएम को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि सीपीआई (एमएल) को पिछली बार से अधिक, यानी करीब 25 सीटें मिलने की चर्चा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा ने महागठबंधन को नया जोश दिया है। राहुल और तेजस्वी की साझा रैलियों ने साफ किया कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच इस बार समन्वय पहले से कहीं अधिक मजबूत है। राहुल की यात्रा के बाद तेजस्वी यादव ने उन इलाकों में पहुंच बनाई, जहां कांग्रेस का प्रभाव सीमित था। दोनों नेताओं की यात्राओं में जुटी भारी भीड़ ने उत्साहजनक माहौल बनाया है।
गौरतलब है कि, बिहार में कुल 243 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। बिहार की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस तारीख से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा।