फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar CM nitish kumar may be skips meeting of opposition on Vice presidential polls

RJD विधायकों ने एक सुर में कहा- तेजस्वी हमारे नेता, डिप्टी सीएम पद से नहीं देंगे इस्तीफा

Mon, 10 Jul 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 10 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
bihar CM nitish kumar may be skips meeting of opposition on Vice presidential polls

महागठबंधन पर संकट के बादल लगातार मंडरा रहे हैं और कांग्रेस से लेकर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव इसे बचाने में लगे हुए हैं। इस बीच लालू ने अपने अवासीय परिसर पर विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद विधायकों ने कहा कि तेजस्वी इस्तीफ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे हैं हमारे नेता और हमेशा रहेंगे।

विज्ञापन

 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार पर मास्टर स्ट्रोक खेला और विपक्ष को एक करारा झटका दिया था। माना जा रहा है कि वे उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी विपक्ष की किरकिरी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे 11 जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाली विपक्ष की बैठक से किनारा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने से महागठबंधन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। लालू सवालों के घेरे में हैं जेडीयू व आरजेडी में बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पक्ष में लालू यादव ने अपने घर पर आज एक बैठक आयोजित की है।

बता दें कि महागठबंधन को बचाने के लिए कांग्रेस हर कोशिश कर रही है और अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर क्या फैसला लेंगे। सूत्रों की माने तो कांग्रेस भी लालू प्रसाद यादव पर महागठबंधन को बचाने का दबाव बना रही है। ऐसे में तेजस्वी यादव पर इस्तीफा देने का दबाव भी बनाया जा सकता है। अब अगर लालू प्रसाद यादव ऐसा करते हैं तो फिर उपमुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर भी सूत्रों की माने तो लालू के दूसरे बेटे तेज प्रताप यादव का नाम सामने आ सकता है।


लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई छापों के बाद महागठबंधन सरकार इस वक्त संकट के दौर से गुजर रही है और ऐसे में मुख्यमंत्री को फैसला लेना है कि वह तेजस्वी यादव को अपने मंत्रिमंडल से कब और कैसे हटाते हैं। 

शुक्रवार को सीबीआई ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के साथ लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके अगले दिन शनिवार को ईडी ने लालू की बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की। दिन भर चली पूछताछ के बीच शाम को ईडी की टीम लालू के दामाद शैलेश कुमार को अपने साथ ले गई। सीबीआई ने लीज फॉर होटल्स केस में लालू और तेजस्वी के साथ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed