फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Chief Minister Nitish Kumar preparing for big rally in Patna after Karnataka elections

Karnataka elections: कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में बड़ी रैली की तैयारी में नीतीश, उद्धव और पवार को न्योता

Fri, 05 May 2023 06:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 06:01 AM IST
सार

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश ठाकुर नीतीश के संदेशवाहक के रूप में मुंबई पहुंचे। उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar preparing for big rally in Patna after Karnataka elections
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को धार देने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी रैली की तैयारी शुरू की है। विपक्षी नेताओं की यह रैली कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में होगी। इस कड़ी में उन्होंने विपक्ष के नेताओं को साधना शुरू किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश ठाकुर नीतीश के संदेशवाहक के रूप में मुंबई पहुंचे। उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की। देवेश ठाकुर उद्धव के आवास मातोश्री गए और लंबी चर्चा की। इस दौरान जदयू के महासचिव कपिल पाटिल भी मौजूद थे। उसके बाद दोनों नेता ठाकुर और पाटिल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास सिल्वर ओक जाकर उनसे मुलाकात की। हालांकि, देवेश ठाकुर ने इसे सदिच्छा भेंट करार दिया, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह नीतीश का संदेश लेकर मुंबई आए हैं। नीतीश कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्षी महागठबंधन तैयार करने के लिए पटना में रैली करना चाहते हैं। देवेश ने उद्धव और शरद पवार को रैली में आने का न्योता दिया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों रैली में शामिल होने की सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed