{"_id":"64544e71277cce18560d76d3","slug":"bihar-chief-minister-nitish-kumar-preparing-for-big-rally-in-patna-after-karnataka-elections-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka elections: कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में बड़ी रैली की तैयारी में नीतीश, उद्धव और पवार को न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka elections: कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में बड़ी रैली की तैयारी में नीतीश, उद्धव और पवार को न्योता
Fri, 05 May 2023 06:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 06:01 AM IST
सार
बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश ठाकुर नीतीश के संदेशवाहक के रूप में मुंबई पहुंचे। उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को धार देने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी रैली की तैयारी शुरू की है। विपक्षी नेताओं की यह रैली कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में होगी। इस कड़ी में उन्होंने विपक्ष के नेताओं को साधना शुरू किया है।
बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश ठाकुर नीतीश के संदेशवाहक के रूप में मुंबई पहुंचे। उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की। देवेश ठाकुर उद्धव के आवास मातोश्री गए और लंबी चर्चा की। इस दौरान जदयू के महासचिव कपिल पाटिल भी मौजूद थे। उसके बाद दोनों नेता ठाकुर और पाटिल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास सिल्वर ओक जाकर उनसे मुलाकात की। हालांकि, देवेश ठाकुर ने इसे सदिच्छा भेंट करार दिया, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह नीतीश का संदेश लेकर मुंबई आए हैं। नीतीश कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्षी महागठबंधन तैयार करने के लिए पटना में रैली करना चाहते हैं। देवेश ने उद्धव और शरद पवार को रैली में आने का न्योता दिया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों रैली में शामिल होने की सहमति दे दी है।