फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Amid seat-sharing in  mahagathbandhan Congress has distributed symbols on these seats

Bihar: महागठबंधन में रार, कांग्रेस ने सीट शेयरिंग के पहले इन सीटों पर बांटे सिंबल; फ्रेंडली फाइट की भी तैयारी

Wed, 15 Oct 2025 10:56 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 10:56 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले कांग्रेस ने भी कुछ उम्मीदवारों को सिंबल जारी कर दिए हैं। हालांकि, पार्टी की आधिकारिक सूची फिलहाल जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Bihar: Amid seat-sharing in  mahagathbandhan Congress has distributed symbols on these seats
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम - फोटो : एक्स-rajeshkrinc

विस्तार

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। राजद, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचना अभी बाकी है। इसके बावजूद कुछ पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न (सिंबल) जारी करना शुरू कर दिया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर उम्मीदवारो को सिंबल देते हुए तस्वीरे भी साझा की है।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले कांग्रेस ने भी कुछ उम्मीदवारों को सिंबल जारी कर दिए हैं। हालांकि, पार्टी की आधिकारिक सूची फिलहाल जारी नहीं हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक होने के कारण कुछ उम्मीदवारों को पहले ही सिंबल दिए जा रहे हैं, ताकि वे समय पर नामांकन दाखिल कर सकें।
विज्ञापन


जिन सीटों पर बनी सहमति उन पर बांटे सिंबल
दिल्ली में दो दिन तक हाईकमान के साथ चली बैठकों के बाद बुधवार शाम प्रदेश कांग्रेस के नेता पटना पहुंचे। जहां उन्हें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के विरोध का सामना भी करना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि, जिन सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, उन सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन सकती है। कांग्रेस इस बार सीटों की क्वालिटी को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती है और हर सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिन उम्मीदवारों को सिंबल जारी किए गए हैं,इनमें बरबीघा सीट से त्रिशूल धारी, बछवाड़ा सीट से शिव प्रकाश गरीबदास, औरंगाबाद सीट से आनद शंकर सिंह और नालंदा सीट से कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, राजापाकड़ सीट से प्रतिमा दास को उम्मीदवार बनाया है। जबकि वजीरगंज से शशि शेखर सिंह, कुटुंबा सीट राजेश राम, सुल्तानगंज सीट से लालन कुमार, बेगूसराय से अमिता भूषण,लखीसराय से अमरेश कुमार अनीश को टिकट दिया गया है।

वही,बछवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार महागठबंधन के भीतर फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकती है। दरअसल, इस सीट पर महागठबंधन के दो दलों कांग्रेस और सीपीआई दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीपीआई ने अवधेश राय को सिंबल जारी किया है। पिछली बार हुए चुनाव में अवधेश राय महागठबंधन के प्रत्याशी थे और शिवप्रकाश गरीबदास ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर मुकाबला किया था। उस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता ने मात्र 484 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।


सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले चरण के अलावा भी कई अन्य उम्मीदवारों को सिंबल जारी किए हैं, हालांकि इन नामों की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि पूरी सूची जारी होने में कुछ और समय लग सकता है। कांग्रेस की रणनीति यह है कि पहले चरण के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे समय पर नामांकन दाखिल कर सकें और प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकें। पार्टी का मानना है कि शुरुआती चरणों में तैयारी मजबूत रखकर बाद के चरणों में संगठनात्मक स्थिति और बेहतर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed