फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   biggest disclosure in PNB scam, Nirav Modi wife Bank officials framed through Honey Trap

PNB स्कैम में सबसे बड़ा खुलासा, नीरव मोदी की पत्नी ने हनी ट्रैप के जरिए फंसाए बैंक अधिकारी

Sun, 18 Feb 2018 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sun, 18 Feb 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
biggest disclosure in PNB scam, Nirav Modi wife Bank officials framed through Honey Trap
nirav modi
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 11400 करोड़ के घोटाले में हनी ट्रैप का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी ने पीएनबी के अधिकारियों को अवैध काम कराने के लिए हनी ट्रैप के जरिए फंसाया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बैंक अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करने के लिए तीन मॉडल की सेवा लिए जाने की बात सामने आई है। पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी पीएनबी की ब्रीच कैंडी शाखा के उप प्रबंधक थे। सीबीआई ने सबसे पहले शेट्टी को धर दबोचा। उससे पहले शुक्रवार शाम को ही सीबीआई शेट्टी के पश्चिमी उपनगर में मलाड स्थित उसके घर की छानबीन भी की थी।
विज्ञापन

शेयर बाजार में आईपीओ लाने वाले थे नीरव और चोकसी

biggest disclosure in PNB scam, Nirav Modi wife Bank officials framed through Honey Trap
Nirav Modi
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी शेयर बाजार में आईपीओ लाने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उनके काले कारनामे का भंडाफोड़ हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव ने पिछले साल आईपीओ के लिए बैंकर्स की नियुक्ति की थी और गीतांजलि जेम्स के नक्षत्र वर्ल्ड को आईपीओ के लिए पिछले साल नवंबर में बाजार नियामक आयोग सेबी से हरी झंडी भी मिल गई थी। आईपीओ लाने के बाद यह घोटाला उजागर होता तो निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता।

सभी घोटालेबाज भाजपा के समर्थक : शरद पवार

biggest disclosure in PNB scam, Nirav Modi wife Bank officials framed through Honey Trap
nirav modi
पीएनबी घोटाले में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को कहा कि देश को आर्थिक चपत लगाने वाले सभी घोटालेबाज भाजपा के समर्थक हैं। यह घोटाला मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।

नीरव मोदी के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीरव ने साल 2011 में केवल बैंक में खाता खोला था जबकि बैंक में घपला मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed