फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   biggest and brightest supermoon of the year will be visible in the sky on the night of November 4th

दुर्लभ नजारा: आसमान में चार नवंबर की रात दिखेगा साल का सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून, रोशनी में दिखेंगे साये भी

Sun, 02 Nov 2025 07:31 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 07:31 AM IST
सार

आने वाले चार नवंबर को आसमान में दिखेगा साल का सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून, जिसे बीवर मून भी कहा जाता है। यह चंद्रमा पृथ्वी के सामान्य दूरी से करीब 17,000 मील नजदीक होगा, जिससे यह करीब 7% बड़ा और 16% ज्यादा चमकीला नजर आएगा। इसकी तेज रोशनी में धरती पर हल्की परछाइयां तक दिखेंगी, जो पतझड़ की रात को और उजला बना देंगी।

विज्ञापन
biggest and brightest supermoon of the year will be visible in the sky on the night of November 4th
सुपरमून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार नवंबर को चंद्रमा अपनी सबसे चमकीली और बड़ी झलक दिखाने वाला है। इसकी रोशनी इतनी तेज होगी कि जमीन पर हल्के साये तक दिखेंगे। ऐसा नजारा बहुत शक्तिशाली सुपरमून के वक्त ही देखने को मिलता है। इससे पहले ऐसा नजारा अगस्त 2024 में चीन के चेंगदू के लोंगक्वान पर्वत पर देखा गया था, लेकिन इस बार चांद पृथ्वी के और भी करीब होगा और ठंडी पतझड़ की रात को और ज्यादा दमकेगा। चार नवंबर की रात को साल की सबसे उजली रात बनाने वाला यह सुपरमून साल 2025 के आखिरी महीनों में आने वाले तीन लगातार सुपरमून में से दूसरा होगा।

विज्ञापन


कभी-कभी इसे बीवर मून भी कहा जाता है। इस पूर्णिमा का यह नाम उत्तरी अमेरिका की स्थानीय जनजातियों से आया है। यह ऐसे मौसम का संकेत है, जब बीवर (जलचूहे) अपनी सर्दियों की मांद बनाते हैं और शिकारी नदी जमने से पहले जाल लगाते थे। इस दिन के चंद्रमा का आकार नग्न आंखों से देखने पर सूक्ष्म लग सकता है, लेकिन इसकी रोशनी बेहद तेज होगी। इतनी चमकदार कि धुंधली परछाईं बनेगी और ये पूरी रात को जगमगा देगी।
विज्ञापन


यह सुपरमून है बेहद खास
इस हफ्ते के पूर्णिमा का चंद्रमा न सिर्फ नजदीक होगा बल्कि यह औसत दूरी से लगभग 17,000 मील अधिक नजदीक से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इस वजह से यह सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले लगभग सात फीसदी बड़ा और 16 फीसदी तक अधिक चमकीला दिखाई देगा। सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा अपनी पूर्ण कला (पूर्णिमा) पर पहुंचता है और पृथ्वी के चारों ओर अपनी अण्डाकार कक्षा के सबसे निकटतम बिंदु पेरिजी के पास होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे पेरिजी फुल मून कहा जाता है, लेकिन हर सुपरमून एक जैसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारों से भरा रहेगा आसमान
पूरी रात चंद्रमा चमकीले राशिचक्रीय तारामंडल वृषभ (बैल) नक्षत्र में रहेगा। इससे इसकी तेज रोशनी पास के तारों को छिपा देगी, लेकिन चांद को दूरबीन से देखने पर एल्डेबारन नाम का नारंगी-लाल तारा दिख सकता है। यह पृथ्वी से 65 प्रकाश-वर्ष दूर है और यह बैल की आंख का प्रतीक है। चांद और एल्डेबारन के बीच में है प्लीएड्स या सप्तऋषि जैसा दिखने वाला सात बहनों का झिलमिलाता तारा समूह, जो पृथ्वी से 330 प्रकाश-वर्ष दूर है। इन तीनों चांद एल्डेबारन और प्लीएड्स से बना यह त्रिकोण आसमान में रातभर दिखेगा, जो हमें याद दिलाता है कि कैसे ब्रह्मांड की लय और विज्ञान हम सबको जोड़ते हैं।  


ऐसे देखें सुपरमून
इस सुपरमून के खूबसूरत नजारे को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है बस आसमान की तरफ देखना ही काफी होगा, हालांकि चंद्रमा आधिकारिक तौर पर पांच नवंबर को 13:19 यूटीसी यानी भारतीय समयानुसार शाम 6:49 बजे अपनी पूरी कला में पहुंचेगा, लेकिन इसे देखने का सबसे जादुई समय चंद्रमा के पूर्वी क्षितिज से ऊपर उठने के ठीक बाद का पहला घंटा होता है। इस दौरान एक ऑप्टिकल भ्रम होता है जिसे मून इल्यूजन (भ्रम) कहा जाता है, जब चांद पेड़ों या इमारतों के पास दिखता है तो दिमाग उसे बड़ा समझता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed