{"_id":"5eec0e748ebc3e43067a67fe","slug":"big-success-of-modi-government-rural-women-bought-1-4-crore-sanitary-napkins-even-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, ग्रामीण महिलाओं ने लॉकडाउन में भी खरीदे 1.4 करोड़ सैनिटरी नैपकिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, ग्रामीण महिलाओं ने लॉकडाउन में भी खरीदे 1.4 करोड़ सैनिटरी नैपकिन
Fri, 19 Jun 2020 06:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सामाजिक जिम्मेदारी योजना को अच्छी सफलता मिली है। सरकार ग्रामीण महिलाओं में माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक रुपये में एक सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करा रही है। इसमें 10 जून, 2020 तक 3.45 करोड़ से अधिक सैनिटरी नैपकिन की बिक्री हो चुकी है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद भी मार्च से मई तक 1.42 करोड़ सैनिटरी नैपकिन खरीदे गए।
विज्ञापन
इस योजना को दो साल पहले शुरू किया गया था। सामाजिक अभियान के तहत जन औषधि स्टोर पर बिक्री शुरू की गई थी। ग्रामीण महिलाओं को सस्ती कीमत पर सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराया गया, जबकि इसकी कीमत बाजार में 3 से 8 रुपये प्रति नैपकिन तक है। नैपकिन देश भर के 3,600 जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध हैं। अधिकारी के मुताबिक इस नैपकिन की बिक्री की वजह इसकी आसान उपलब्धता और बायोडिग्रेबल होना है।
विज्ञापन