फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big scam unearthed in NHM health camps

स्कूलों में हेल्थ चेकअप के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

Thu, 04 Aug 2016 03:51 AM IST
अजय खंडेलवाल/ अमर उजाला, मथ्ाुरा
अजय खंडेलवाल/ अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Thu, 04 Aug 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
Big scam unearthed in NHM health camps
डाक्‍टर

मथुरा में प्राइमरी स्कूलों में हेल्थ चेकअप के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। स्कूलों में कैंप लगाने और दवाओं का वितरण करने जाने वाले डाक्टरों ने चार पहिया वाहनों का किराया मांगा है जबकि सभी लोग मोटरसाइकिलों से जा रहे हैं।

विज्ञापन


खुलासा होने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की सेहत का परीक्षण करने को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर ब्लाक पर चिकित्सकों की दो-दो टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन


इस टीम के शामिल डाक्टर स्कूलों में जाकर बच्चों को दवाओं का वितरण भी करते हैं। डाक्टरों ने जो रिपोर्ट दी थी उसमें कहा था कि वह चार पहिया वाहनों से स्कूलों तक जाते हैं। शक होने पर बाल स्वास्थ्य मिशन ने जांच शुरू करा दी। डाक्टर जिन वाहनों से स्कूलों में जा रहे थे उनके नंबर भी मांग लिए गए। पता चला कि वह नंबर मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक के थे। आटो के भी नंबर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा होने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व डीएम निखिल चंद्र शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि मथुरा में जिन वाहनों का भुगतान किया जा रहा है उनमें फरह ब्लॉक में एक नंबर मोटर साइकिल का पाया गया है। छाता में टाटा मैजिक का। कई दूसरे ब्लाक से भी ऐसी ही रिपोर्ट आई है। कई गंभीर वित्तीय अनियमितताएं भी सामने आईं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed