फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big revelation case of Gaurav Gogoi's wife, CM Sarma said - Ali Tauqeer Shaikh had come to India 18 times

Assam: गौरव गोगोई की पत्नी के मामले में बड़ा खुलासा, CM सरमा बोले- 18 बार भारत आया था पाकिस्तानी अली तौकीर शेख

Thu, 20 Feb 2025 07:18 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Thu, 20 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी नागरिक से जुड़े होने के मामले बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख 18 बार भारत आया था। सरमा ने दावा किया कि मामले की प्रारंभिक जानकारी कांग्रेस के लिए बेहद घातक है और असम की राजनीति पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
Big revelation case of Gaurav Gogoi's wife, CM Sarma said - Ali Tauqeer Shaikh had come to India 18 times
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी नागरिक से जुड़े होने के मामले बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख 18 बार भारत आया था। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सरमा ने दावा किया कि मामले की प्रारंभिक जानकारी कांग्रेस के लिए बेहद घातक है और असम की राजनीति पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि तीन दिन में असम पुलिस की एसआईटी ने जांच के दौरान पाया कि अली तौकीर शेख ने 18 बार भारत का दौरा किया था। हम यह पता चल जाएगा कि उसे किसने बुलाया था और रोका था? प्रारंभिक जांच में जो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं इसका असम की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में जो तथ्य सामने आए हैं वे कांग्रेस के लिए बेहद घातक हैं। मैं एक विधानसभा में एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में यह कह रहा हूं। मैं असम विधानसभा से वादा करता हूं कि हम अली शेख के नेटवर्क को तोड़ देंगे। हमें तीन महीने का वक्त दें। हम अगस्त के सत्र में सब कुछ बताएंगे। जांच के नतीजे कुछ लोगों के लिए परेशानी बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि शेख जलवायु कार्रवाई समूह में काम करता था, लेकिन उसके ट्वीट और सोशल मीडिया गतिविधियां असम के प्रवासियों पर केंद्रित थीं। यह भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश है। 

एसआईटी कर रही जांच
असम के सीएम और भाजपा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर पाकिस्तान और उसकी बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है। असम पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की थी, जो असम और भारत के आंतरिक मामलों पर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां कर रहा था। अली तौकीर शेख, जो पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार हैं और एलिजाबेथ कॉलबर्न के पूर्व सहकर्मी भी हैं, के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

गोगोई और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा नहीं
असम कैबिनेट ने रविवार को फैसला लिया था कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया जाएगा, लेकिन पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सीएम सरमा ने रविवार को नरम रुख अपनाते हुए कहा था कि गौरव गोगोई को बड़े 'एंटी-इंडिया' साजिश में फंसाया या ब्लैकमेल किया जा सकता है और इसके लिए उन्होंने उनके लिए सहानुभूति व्यक्त की थी। सीएम ने कहा था कि सरकार केंद्र से इस बात की जांच करने का अनुरोध करेगी कि ब्रिटिश नागरिक होते हुए भी एलिजाबेथ कोलबर्न ने लोकसभा चुनावों में प्रचार किया था या नहीं। उन्होंने कहा था कि मैंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली है और इसे किसी भी हालत में बनाए रखूंगा। यह राजनीति या व्यक्तिगत संबंधों से ऊपर है, यह हमारे देश की बात है।


यह है विवाद
गौरतलब है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई इन दिनों विवाद में है। दरअसल सीएम हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एलिजाबेथ गोगोई की विदेशी नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं और उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से लिंक होने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने गौरव गोगोई के भी साल 2015 में पाकिस्तान के तत्कालीन उच्चायुक्त से मिलने पर भी सवाल उठाए। हालांकि गौरव गोगोई ने सीएम के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि सीएम अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान बंटाने के लिए उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगा रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed