फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big political chnage in Goa Congress claims to create government

गोवा में सियासी उठापटक, कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Tue, 18 Sep 2018 05:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजिम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजिम Updated Tue, 18 Sep 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
Big political chnage in Goa Congress claims to create government
मनोहर पर्रिकर

मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के लगातार बीमार रहने और बार-बार अस्पताल में भर्ती होने के चलते गोवा में सियासी उठापटक तेज हो गई है। राज्य में 16 विधायक वाली कांग्रेस के 14 नेता सूबे में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने राजभवन पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि, राज्यपाल के नहीं मिलने पर दावे की चिट्ठी छोड़कर लौट आए। भाजपा ने कहा कि सहयोगी दल साथ हैं। लिहाजा, सरकार को कोई खतरा नहीं है। परिकर (68) का पेंक्रियाज (अग्नाशय) की समस्या के चलते दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 16, जबकि एनसीपी का एक विधायक है। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कवलेकर ने बताया कि राज्यपाल को विधानसभा भंग कर कांग्रेस को सरकार बनाने का निमंत्रण देने का ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के विधायकों का समर्थन हासिल है। अगर राज्यपाल मौका दें तो पार्टी सरकार बना सकती है। हम विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल, बीएस संतोष और विनय पुराणिक गोवा पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह राज्य के भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों और कोर कमेटी सदस्यों से मुलाकात कर सियासी हालात का जायजा लिया। इसके बाद रामलाल ने बताया कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर किसी तरह की मांग नहीं है। 


सहयोगी दलों को भाजपा का फैसला स्वीकार
रामलाल ने बताया कि जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है। फिलहाल, नेतृत्व में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा है। सरकार स्थिर है। राज्य में भाजपा के 14 विधायक हैं, जो गोवा फारवर्ड पार्टी व एमजीपी के तीन-तीन और राकांपा के एक विधायक के समर्थन से सत्ता पर काबिज है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed