फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News see in one click.

क्या हैं आज की बड़ी खबरें, देखिए बस एक क्लिक में

Mon, 25 Jul 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
Big News see in one click.
अमेरिका: फ्लोरिडा के नाइट क्लब में हुई फायरिंग, दो की मौत
विज्ञापन


10 देशों ने मान ली दक्षिण चीन सागर पर चीन की हुकूमत!

# दुनिया की कोई भी पार्टी मेरे लिए पंजाब के ऊपर नहीं: नवजोत सिद्धू

# सलमान खान को बड़ी राहत, काले हिरण शिकार मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी

# यूपी: रेलवे कॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, 9 स्कूली बच्चों की मौत, कई घायल


अमेरिका: फ्लोरिडा के नाइट क्लब में हुई फायरिंग, दो की मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नाइट क्लब में फायरिंग हुई है और गोलीबारी में अब तक दो व्यक्तियों के मारे जाने की खबर है। इस फायरिंग में 16 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय समय के अनुसार फायरिंग की यह घटना सोमवार सुबह हुई। गोलीबारी पश्चिमी फ्लोरिडा के फोर्ट मेयर्स के क्लब में हुई है। वहां एक नाइट क्लब में टीनएज़र्स की एक पार्टी चल रही थी।

10 देशों ने मान ली दक्षिण चीन सागर पर चीन की हुकूमत!
दुनिया भर के लिए समंदर के रास्ते व्यापार के लिए अहम दक्षिण चीन सागर इलाके में अब चीन की हुकूमत लगभग तय है। इलाके में भागीदारी रखने वाले देशों का चीन के खिलाफ विरोध भी ठंडा पड़ गया है। इस इलाके में चीन के मंसूबों की खिलाफत करने वाले दस देशों को संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस) बनाया गया था, अब इस संगठन ने भी चीन के तेवर के आगे घुटने टेक दिए हैं। ले देकर इनके पास चीन की आलोचना करने का काम था, वह भी इन्होंने बंद कर दिया है। इन देशों के रुख से चीन अपनी कूटनीतिक जीत साबित हुई है।
विज्ञापन


दुनिया की कोई भी पार्टी मेरे लिए पंजाब के ऊपर नहीं: नवजोत सिद्धू
भाजपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी पार्टी उनके लिए पंजाब से उपर है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 'मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब से दूर रहोगे, पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।' सिद्धू कहते हैं कि धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म, सिद्धू कैसे छोड़ दे? उन्होंने कहा कि सिद्धू पंजाब कैसे छोड़ दे, जिन्होंने 10 साल में 4 चुनाव जिताए। पंछी सारा जहां घूमता है और शाम को घोंसले में आकर सांस लेता है, सिद्धू कैसे वापिस घर न लौटे। दुनिया की कोई पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं, कोई पार्टी पंजाब से बड़ी नहीं। कोई भी नुकसान हो, सिद्धू झेलने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खान को बड़ी राहत, काले हिरण शिकार मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी
पिछले 18 साल से काला हिरण शिकार मामले में राजस्‍थान की अदालतों के चक्कर काट रहे सलमान खान को जोधपुर हाइकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें दो मामलों में आरोपों से मुक्त करते हुए बरी कर दिया है। वहीं जोधपुर हाइकोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि मामले में सलमान के खिलाफ सजा बढ़वाने के लिए वह हाईकोर्ट गई थी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ सलमान ने भी हाईकोर्ट में अपील की थी उनकी याचिका पर ही हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। 


यूपी: रेलवे कॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, 9 स्कूली बच्चों की मौत, कई घायल
यूपी के भदोही स्थित कैयरमऊ में एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा हादसा हुआ है।  स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक के ट्रेन की चपेट में आने से 9 बच्चों की मौत हो गई। व अन्य 12 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्‍चों का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। इससे इलाहाबाद-वाराणसी रुट की सभी ट्रेनें जहां-तहां ही ठहर गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed