फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News of the day in one click

देखिए आज की बड़ी खबरें, एक क्लिक में

Thu, 28 Jul 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Big News of the day in one click

# 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद अब गंगोत्री धाम पर तबाही का खतरा

विज्ञापन


#  हाफिज सईद ने कबूला, लश्कर कर रहा कश्मीर में हो रही हिंसा की अगुवाई

हाईकोर्ट से दयाशंकर को झटका, ठुकराई गिरफ्तारी रोकने की अपील

इंडिगो विमान में लगे आईएस के नारे, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

# ओबामा ने हिलेरी की तारीफों के पुल बांधे तो ट्रंप को कहा बिना प्लान का बिजनेसमैन


2013 की केदारनाथ आपदा के बाद अब गंगोत्री धाम पर तबाही का खतरा
जून 2013 में केदारनाथ धाम में तबाही होने के बाद अब गंगोत्री धाम पर तबाही का खतरा मंडरा रहा है। भागीरथी नदी की अपस्ट्रीम में वर्ष 2013 की आपदा में जमा रेत, बजरी, पथर का मलबा हटाकर गंगोत्री को सुरक्षित करने की कोशिश न करने के कारण अब इस तीर्थ धाम के तटवर्ती हिस्सों पर तबाही का संकट मंडराने लगा है। मलबे से रीवर बैड ऊंचा होने के कारण नदी का प्रवाह शिफ्ट होने से शिवानंद कुटीर तथा गंगोत्री मंदिर के पुजारी देवेंद्र सेमवाल के मकान और पायलट बाबा आश्रम के कुछ हिस्से भागीरथी में बह गए। इसके अलावा धाम में नदी के तटवर्ती हिस्सों पर खतरा मंडराने लगा है।

हाफिज सईद ने कबूला, लश्कर कर रहा कश्मीर में हो रही हिंसा की अगुवाई
मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार और जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने कश्मीर में जारी हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाफिज सईद ने माना है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में जारी हिंसा के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। लश्कर के आतंकी ही घाटी में हो रहे प्रदर्शन और विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। हाफिज के इस खुलासे के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान पर उंगलियां उठी हैं। बता दें कि हाफिज सईद  अब तक लश्कर-ए-तैयबा को खुद से अलग बताता रहा है और अपने संगठन जमात उद दावा के लश्कर से किसी भी संबंध को नकारता रहा है। लश्कर-ए-तैयबा एक प्रतिबंधित संगठन है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से दयाशंकर को झटका, ठुकराई गिरफ्तारी रोकने की अपील
भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी रोकने की अपील को ठुकरा दिया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद ये फैसला द‌िया। वहीं राज्य सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। बता दें बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने के बाद दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो विमान में लगे आईएस के नारे, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दुबई-कालीकट विमान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति अजीबो-गरीब ढंग से आईएस के नारे लगा रहा था। विमान के क्रू मेंम्बर्स को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत विमान का रूट डायवर्ट कर दिया। खतरे को देखते हुए विमान को मुंबई में इमरेंजी लैंडिंग कराई गई। हालांकि नारे लगाने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। नारे लगाने वाले व्यक्ति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सुबह करीब सवा 9 बजे विमान की लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर हुई है।


ओबामा ने हिलेरी की तारीफों के पुल बांधे तो ट्रंप को कहा बिना प्लान का बिजनेसमैन
ओबामा ने कहा कि ट्रंप के पास मजदूरों को लेकर सम्मान भी नहीं है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार अमरीका की अगली राष्ट्रपति होंगी। अपने भाषण के दौरान ओबामा ने हिलेरी की जमकर तारीफ की। फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओबामा ने अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि अमरीका के भविष्य को लेकर अब वो और अधिक आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि हमने पांच करोड नई नौकरियां पैदा कीं, स्वच्छ उर्जा के उत्पादन को दो गुना किया, हेल्थ केयर पर ध्यान दिया और परमाणु हथियारों का उत्पादन बंद कर हमने एक नए अध्याय की शुरूआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed