{"_id":"6537206bf3fb8f98f901a2e5","slug":"big-news-karnataka-home-minister-close-aide-murdered-in-kolar-militant-arrested-manipur-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: कर्नाटक के गृह मंत्री के करीबी की हत्या, चेन्नई स्टेडियम में तिरंगा ले जाने पर विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: कर्नाटक के गृह मंत्री के करीबी की हत्या, चेन्नई स्टेडियम में तिरंगा ले जाने पर विवाद
Tue, 24 Oct 2023 07:09 AM IST
यशोधन शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 07:09 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, कोलार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास निर्माणाधीन बार को देखने गए थे। वह पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार के भी करीबी थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया मगर उन्होंने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
National News
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को ओडिशा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रहे ‘मेरी माटी मेरा देश’ प्रोग्राम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साय की जन्मस्थली का दौरा किया और ओडिशा के संबलपुर जिले के खिंडा गांव में घरों से पवित्र मिट्टी इकट्ठा की। उन्होंने कहा, अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले सुरेंद्र साय की जन्मस्थली संबलपुर, खिंडा से पवित्र मिट्टी एकत्र करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
सेना का चाणक्य रक्षा संवाद 3 नवंबर को
महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर खुली चर्चा के लिए भारतीय सेना 3-4 नवंबर को 'चाणक्य रक्षा संवाद' करेगी। इसका आयोजन भारतीय सेना की ओर से थिंक टैंक सेंटर फॉर लैंड एंड वारफेयर स्टडीज (क्लॉ) के साथ साझेदारी में किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन रक्षा मंत्री संवाद को संबोधित करेंगे, जबकि विदेश मंत्री एस जयशंकर दूसरे दिन सत्र को संबोधित देंगे।
विज्ञापन
बाघ के पंजे का लॉकेट पहनने पर रियलिटी शो प्रतियोगी गिरफ्तार
कर्नाटक में वन विभाग के अधिकारियों ने एक कन्नड़ रियलिटी शो के प्रतियोगी वर्थुर संतोष को बाघ के पंजे का लॉकेट पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शिकायत मिलने के बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद संतोष को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक में गृह मंत्री परमेश्वर के करीबी की कोलार में हत्या
कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर के करीबी सहयोगी एम श्रीनिवास (62) की सोमवार को यहां एक गिरोह ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, कोलार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास निर्माणाधीन बार को देखने गए थे। वह पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार के भी करीबी थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया मगर उन्होंने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
चेन्नई के स्टेडियम में तिरंगा ले जाने से रोकने पर हंगामा
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब वहां तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कुछ क्रिकेट प्रशंसकों को पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के दौरान तिरंगा झंडा ले जाने से रोक दिया। इस बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय ध्वज को ले जाने पर कोई रोक नहीं है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा-हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे।
केरल में माकपा नेता ने महिला डॉक्टर से की बदसलूकी
केरल के कोट्टयम जिले के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर श्रीजा राव के साथ दुर्व्यहार के आरोप में सीपीआईएम के नेता शाहिम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आरोपी ने 21 अक्तूबर को उपचार कक्ष से बाहर निकलते समय डॉक्टर को रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। 150 से अधिक मरीज इंतजार कर रहे थे और डॉक्टर, भोजन के लिए बाहर निकल रही थीं तभी आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी की।
प्रख्यात शिक्षाविद और गायक बीरेंद्रनाथ दत्ता का निधन
प्रख्यात शिक्षाविद, गायक और गीतकार बीरेंद्रनाथ दत्ता का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। दत्ता के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, दत्ता लंबे समय से वृद्धावस्था की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दत्ता को 2009 में कला और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
मणिपुर में हथियार और विस्फोटकों के साथ उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में पुलिस ने एक उग्रवादी को 1,200 से ज्यादा कारतूस और लैथोड विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में मोइरांगखोम रोड क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और जांच की तो कार में 7.62 मिमी के 573 कारतूस और 40 मिमी लैथोड विस्फोटक मिला।