फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News 12 december 2022 According to the World Bank report women use private transport the most

Big News: निजी परिवहन के इस्तेमाल में महिलाएं आगे, चंद्रमा से धरती पर लौट रहा ओरियन प्रशांत महासागर में गिरा

Mon, 12 Dec 2022 07:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 07:03 AM IST
सार

भारतीय शहरों में सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं।  चंद्रमा के चारों ओर 25 दिन की परीक्षण उड़ान समाप्त करने के बाद नासा का ओरियन कैप्सूल रविवार को पृथ्वी पर लौटते समय प्रशांत महासागर में गिर गया।  54 बच्चे और 6 पत्नियों वाले हाजी अब्दुल मजीद मेंगल का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन
Big News 12 december 2022 According to the World Bank report women use private transport the most
सार्वजनिक परिवहन (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

भारतीय शहरों में सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यस्थल पर जाने के लिए रोजाना 45.5% महिलाएं व 27.4% पुरुष सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, करीब 84% महिलाएं सार्वजनिक परिवहन से आना-जाना करती हैं।
विज्ञापन


45.4 फीसदी महिलाएं जबकि 27.4 फीसदी पुरुष करते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
एनेबलिंग जेंडर रेस्पॉन्सिव अर्बन मोबिलिटी एंड पब्लिक स्पेसेज इन इंडिया नामक रिपोर्ट में पुरुष और महिलाओं के हर दिन यात्रा करने का पैटर्न बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं यात्रा करने के दौरान सस्ते विकल्प पर ज्यादा ध्यान देती हैं। इसलिए वे अकसर दूर की यात्रा के लिए बस का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक परिवहन में महिलाएं यात्रा करने से बचती हैं। रिपोर्ट को मुंबई में 6,048 महिलाओं से पूछे गए जवाबों के आधार पर 2019 विश्व बैंक के सर्वे की मदद से तैयार किया गया है। सर्वे के मुताबिक, 2004 और 2019 के बीच पुरुषों ने काम पर जाने के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया, जबकि महिलाओं ने ऑटो-रिक्शा या टैक्सी का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


चंद्रमा से धरती पर लौट रहा ओरियन प्रशांत महासागर में गिरा
वाशिंगटन। चंद्रमा के चारों ओर 25 दिन की परीक्षण उड़ान समाप्त करने के बाद नासा का ओरियन कैप्सूल रविवार को पृथ्वी पर लौटते समय प्रशांत महासागर में गिर गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसकी पुष्टि की है। उड़ान नियंत्रक इसे मेक्सिको के बाजा प्रायद्वीप के तट से कुछ दूर प्रशांत महासागर में गिराने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया है कि यह कैप्सूल स्थानीय समय के अनुसार प्रात: 9:40 पर मैक्सिको के तट के पास गिरा। तेजी से धरती पर लौट रहे इस कैप्सूल को थामने के लिए कई पैराशूट तैनात किए गए थे। ओरियन ने 16 नवंबर को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी और वापस लौटने से पहले लगभग एक सप्ताह का समय चंद्रमा की कक्षा में बिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


54 बच्चे और छह पत्नियों वाले ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत
इस्लामाबाद। 54 बच्चे और 6 पत्नियों वाले हाजी अब्दुल मजीद मेंगल का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अब्दुल मजीद की उम्र करीब  75 वर्ष थी और वह ड्राइवर थे। वह बलूचिस्तान के नोशकी जिले के कली मैंगल गांव के रहने वाले थे। मेंगल की फिलहाल 42 बच्चे और चार बीवियां हैं। वहीं उनके 12 बच्चों और दो बीवियों की मौत हो चुकी है। हाजी अब्दुल के बच्चों में 22 लड़के और 20 लड़कियां हैं। पोता-पोतियों को जोड़ लिया जाए तो 150 लोगों का भरा पूरा परिवार है। अब्दुल मजीद ने 18 साल की उम्र में पहली शादी की थी। अब्दुल मजीद और उनके परिवार के बारे में जानकारी पाकिस्तान में 2017 में हुई जनगणना के मौके पर सार्वजनिक हुई थी।

देश के पहले इन्फेंट्री संग्रहालय का महू में 16 को उद्घाटन
महू। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की महू छावनी में 16 दिसंबर को देश के पहले इन्फेंट्री संग्रहालय का उद्घाटन होगा। लेफ्टिनेंट कर्नल विकास त्रिपाठी ने बताया, महू छावनी में इन्फेंट्री अनुसंधान केंद्र एवं संग्रहालय के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। संग्रहालय को 17 दिसंबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह संग्रहालय 1747 से 2020 तक इन्फेंट्री कोर के इतिहास को दिखाएगा। इसमें मूर्तियों, भित्ति चित्रों और फोटो गैलरी के जरिये वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को दर्शाया गया है।

क्रिप्टोकरेंसी के मौजूद सभी आंकड़े भ्रामक: आरबीआई
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई भी आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। जो आंकड़े मौजूद हैं भी तो वे भ्रामक हैं। डिजिटल मुद्राएं क्या हैं और उन्हें क्या करना चाहिए, इसको स्पष्ट रूप से समझकर सभी संबंधित नियमों का निर्माण करना चाहिए। क्रिप्टो के नियमन के लिए बोर्ड में एक ही कम्युनिकेशन व्यवस्था होनी चाहिए।  
आरबीआई  के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने एक सम्मेलन में कहा कि पर्याप्त जानकारी के अभाव में नियम बनाने से इस बात की बहुत अधिक आशंका रहती है कि हम एक गलत व्यवस्था का निर्माण करने जा रहे हैं। 

11 बैंकों ने अब तक खोले हैं 18 विशेष रुपये खाते
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रोस बैंक में विशेष रुपया खाता खोला है जबकि इंडियन बैंक ने कोलंबो के एनडीबी बैंक और सीलन बैंक सहित तीन श्रीलंकाई बैंकों के साथ ऐसे खाते खोले हैं। पिछले दिनों भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) से अनुमोदन के बाद रूस के दो और श्रीलंका के एक सहित 11 बैंकों ने कुल 18 ऐसे विशेष रुपये खाते खोले हैं।


ब्यूफ्लेक्स के फेसवॉश को एफडीए की मंजूरी
नई दिल्ली। नागपुर की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ब्यूफ्लेक्स ने अपना प्रीमियम क्वालिटी फेसवॉश क्रश एंड क्लीन पेश किया है। इसे खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) से मंजूरी मिल गई है। आईएसओ का प्रमाणन भी है। कंपनी का दावा है, यह उत्पाद हर तरह की त्वचा के लिए काम करेगा। इसे गहन अनुसंधान के बाद तैयार किया गया है। ब्यूफ्लेक्स की संस्थापक रम्शा खारवा ने बताया कि कंपनी की वेबसाइट पर क्रश एंड क्लीन का 100 एमएल पैक 499 रुपये में उपलब्ध है। वह बताती हैं कि फेसवॉश चेहरे की नाजुक त्वचा की पीएच वैल्यू बरकरार रखने के साथ नमी को कम नहीं होने देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed