फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big discovery of Nagpur University, remains of 3,000 year old civilization found in Maharashtra

Maharashtra: नागपुर विश्वविद्यालय की बड़ी खोज, महाराष्ट्र में 3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले

Fri, 25 Apr 2025 08:19 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 08:19 AM IST
सार

नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के यवतमाल में लगभग 3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा किया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये अवशेष लौह युग के हैं।

विज्ञापन
Big discovery of Nagpur University, remains of 3,000 year old civilization found in Maharashtra
नागपुर विवि परिसर (फाइल) - फोटो : एक्स@RtmUniversity

विस्तार

नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के यवतमाल में लगभग 3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा किया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये अवशेष लौह युग के हैं। नागपुर विवि के पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाष साहू ने बताया कि उनकी टीम ने 2023-24 में यहां बाबुलगांव तालुका के पचखेड़ गांव में खुदाई की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Peace After Pahalgam: 500+ पर्यटक कश्मीर से महाराष्ट्र लौटे; सुरक्षित वापसी पर छलके आंसू, परिजनों ने गले लगाया
विज्ञापन


अवशेष लौह युग के होने का दावा
विभागाध्यक्ष ने जानकारी दी कि पचखेड़ गांव के बाहर एक टीला है जिसमें पिछले साल खुदाई के दौरान उन्हें एक सांस्कृतिक धरोहर मिली। उनकी टीम का मानना है अवशेष लौह युग के हैं। उन्होंने बताया कि खोजों का सांस्कृतिक क्रम मिट्टी के बर्तनों और कलाकृतियों के अवशेषों के आधार पर लौह युग से शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- SC: 'संसद में निर्विरोध प्रवेश की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए', सुप्रीम कोर्ट ने EC व केंद्र सरकार से पूछा

इसके बाद सातवाहन काल, मध्यकालीन काल और फिर इसे निज़ाम युग के दौरान एक वॉच टावर के रूप में इस्तेमाल किया गया था।   रिसर्च टीम को चूना पत्थर के फर्श वाले गोलाकार घर मिले हैं जिनकी परिधि पर लकड़ी के खंभे हैं। इसके अलावा मिले साक्ष्यों में एक पूरा घर, मिट्टी का चूल्हा, मिट्टी के बर्तन, लोहे की वस्तुएं, पत्थरों के मोती, टेराकोटा के मोती और हड्डियों की वस्तुएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed