फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big change in RSS before UP election Arun Kumar will look after coordination with BJP

यूपी चुनाव से पहले बदलाव: आरएसएस के अरुण कुमार देखेंगे भाजपा के साथ समन्वय का काम

Mon, 12 Jul 2021 01:42 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Jul 2021 01:42 AM IST
सार

साल 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चुनावों को लेकर संघ के भाजपा के साथ समन्वय को देखने का जिम्मा सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार को दे दिया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी कृष्ण गोपाल के पास थी।  

विज्ञापन
big change in RSS before UP election Arun Kumar will look after coordination with BJP
अरुण कुमार - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन करते हुए अपने संयुक्त महासचिव अरुण कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत राजनीतिक मुद्दों के लिए संघ का समन्वयक बनाया।

विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल का स्थान लिया है, जो 2015 से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। गोपाल ने सुरेश सोनी का स्थान लिया था, जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद करीब एक दशक तक समन्वय की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन


बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में संघ की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबोले समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बरकरार रखने के लिए संघ की क्या भूमिका हो सकती है, इस पर मंथन हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते संघ की यह फेरबदल अहम मानी जा रही है। भाजपा के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ प्रचार और बयानबाजी के बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के हाथों करारी हार झेलने वाली भाजपा देश की राजनीति में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले यूपी में सत्ता नहीं खोना चाहेगी। यूपी में सरकार बनाए रखना कितना अहम है इस बात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अच्छी तरह से समझता है। 

सोनी को प्रभावी समन्वयक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में आरएसएस के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की चल रही बैठक में अरुण कुमार को समन्वयक बनाने संबंधी संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई।

संपर्क करने पर आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने इसकी पुष्टि की और कहा कि अरुण कुमार भाजपा सहित राजनीतिक मुद्दों के लिए संघ के समन्वयक होंगे। उन्होंने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और संघ अपने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी में बदलाव करता रहता है।


इस साल की शुरुआत में, आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबोले को महासचिव और अरुण कुमार के साथ रामदत्त चक्रधर को संयुक्त महासचिव के रूप में पदोन्नत करके अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed