फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big change in double decker trains: Passengers will be on top and racks for freight will be installed below

डबल डेकर ट्रेनों में होने जा रहा बड़ा बदलाव: ऊपर यात्री और नीचे लगेंगे माल ढुलाई के लिए रैक, ऐसी है नई डिजाइन

Thu, 26 Sep 2024 03:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Sep 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत में पहले से ही डबल डेकर ट्रेन चलाई जा रही हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। ये बहुत ही कम रूट पर नजर आती है। अभी इन ट्रेनों में केवल यात्री ही सफर करते हैं। माल ढुलाई नहीं होती है, लेकिन रेलवे अब इन ट्रेनों को अपडेट करने जा रहा है।
loader
big change in double decker trains: Passengers will be on top and racks for freight will be installed below
double decker train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर करवाने के लिए हर दिन नए प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में आगे बढ़ते हुए रेलवे अब डबल डेकर ट्रेन को लेकर कई नए बदलाव करने जा रही है। रेलवे जल्द ही ऐसी ट्रेनें शुरू करने की तैयारी में है। जिनके कोच में नीचे सामान भरा रहेगा और ऊपर यात्री सफर कर सकेंगे। यानी इन ट्रेनों में माल की ढुलाई भी हो सकेगी और यात्री भी सफर भी कर सकेंगे। ऐसी ट्रेनों को टू इन वन ट्रेन भी कह सकते है।



दरअसल, भारत में पहले से ही डबल डेकर ट्रेन चलाई जा रही हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। ये बहुत ही कम रूट पर नजर आती है। अभी इन ट्रेनों में केवल यात्री ही सफर करते हैं। माल ढुलाई नहीं होती है, लेकिन रेलवे अब इन ट्रेनों को अपडेट करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने शुरुआती दौर में दो ट्रेनें बनाने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों में 20 कोच लगाए जाएंगे। इस डबल डेकर ट्रेन का निर्माण रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में हो रहा है।


बैली फ्रेट कॉन्सेप्ट के तहत चलाई जाने वाली इन ट्रेनों के कोच का ट्रायल इसी महीने के आखिर तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेन के ऊपरी कोच में 46 यात्रियों के लिए जगह होगी। वहीं नीचे के डिब्बे में 6 टन तक माल ढो सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड को तीन डिजाइन के बारे में सुझाव दिया गया था। इनमें से एक को पास किया गया है। एक कोच को बनाने में 2.70 करोड़ से 3 करोड़ के बीच खर्च आएगा।

रेल कोच फैक्टरी में पहली कार्गो लाइनर ट्रेन बनाई जा रही है। इस ट्रेन का डिजाइन काफी अनूठा बनाया गया है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इस ट्रेन को इस तरह से तैयार किया गया है कि वो हर तरह के सामान ढो सकेगी। दरअसल, रेलवे को कोरोना महामारी के दौरान ऐसी ट्रेनों की जरूरत महसूस हुई थी, जिसमें सामान और यात्री दोनों जा सकें। भारत में ऐसे ट्रेन का कॉन्सेप्ट अभी तक नहीं है। यह नई शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed