{"_id":"5ee815b815ad762b45218247","slug":"big-blow-to-central-government-employees-will-have-to-wait-till-next-year-for-increment","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, वेतनवृद्धि के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, वेतनवृद्धि के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार
Tue, 16 Jun 2020 06:13 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस वर्ष वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें अगले साल तक इंतजार करना होगा। सरकार ने इस संबंध में जारी किए गए एक आदेश में यह बात कही है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को वेतनवृद्धि के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने वर्ष 2019-20 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एनुअल परफॉर्मेंस एसेसमेंट रिपार्ट, एपीएआर) को पूरा करने की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि इस अवधि को बढ़ाकर अगले साल मार्च 2021 तक कर दिया गया है। पहले यह अवधि 31 दिसंबर 2020 तक रखी गई थी। बता दें कि बीते मार्च में भी सरकार ने मूल्यांकन (अप्रेजल) प्रक्रिया को दिसंबर तक के लिए बढ़ाया था। नए आदेश से साफ है कि अब केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के लिए मार्च, 2021 तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन