फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big announcement of BJP, every elderly person of Delhi will get on demand pension

BJP: भाजपा की बड़ी घोषणा, दिल्ली के हर बुजुर्ग को मिलेगी ऑन डिमांड पेंशन

Mon, 25 Nov 2024 04:40 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 04:40 PM IST
सार

भाजपा ने यह घोषणा अरविंद केजरीवाल की उस घोषणा के जवाब में दिया है जिसमें दिल्ली सरकार ने सभी बुजुर्गों को दो हजार रुपये की पेंशन देने की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
Big announcement of BJP, every elderly person of Delhi will get on demand pension
वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले ऐसी बड़ी घोषणा की है जो यदि अमल में लाई गई तो देश की राजनीतिक-सामाजिक  व्यवस्था में एक बड़ी नजीर बन सकती है। पार्टी ने घोषणा की है कि यदि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह सत्ता में आती है तो राजधानी के सभी बुजुर्गों को ऑन डिमांड पेंशन दी जाएगी। किसी बुजुर्ग को वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए केवल अपनी उम्र और निवास का प्रमाण पत्र संबंधित विभाग के कार्यालय में दिखाना होगा, इसके बाद उसकी पेंशन शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए किसी औपचारिकता की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।     

विज्ञापन


बुजुर्गों को पेंशन क्यों आवश्यक
बुजुर्गों को वृद्धावस्था के कारण कई बीमारियां हो जाती हैं। उन्हें अपने इलाज पर भारी खर्च करना पड़ता है। यदि यह खर्च परिवार का मुखिया करता है तो कई बार आर्थिक परेशानियों के कारण परिवार में अप्रिय स्थिति बन जाती है। लेकिन यदि सभी बुजुर्गों को अनिवार्य रूप से पेंशन मिलने लगी तो इससे परिवारों पर बुजुर्गों की दवा के खर्च का भार नहीं पड़ेगा। इससे बुजुर्ग अपने लिए अन्य आवश्यक चीजें भी खरीद सकेंगे। इससे परिवारों पर बुजुर्गों का बोझ नहीं पड़ेगा और परिवार में उनका मान-सम्मान बना रहेगा। 
विज्ञापन


भाजपा ने क्यों की ये घोषणा
भाजपा ने यह घोषणा अरविंद केजरीवाल की उस घोषणा के जवाब में दिया है जिसमें दिल्ली सरकार ने सभी बुजुर्गों को दो हजार रुपये की पेंशन देने की शुरुआत की गई है। यह समय रेवड़ी देकर जनता से वोट लेने का है। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा सहित अनेक चुनावों ने यह दिखा दिया है कि मतदाताओं को दी जाने वाली सहायता योजनाएं वोट बैंक बनकर उभर रही हैं। ऐसे में भाजपा भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र में भी शामिल होंगी ये बातें
आम आदमी पार्टी इस बार अपने चुनाव प्रचार अभियान में यह बात बार-बार जोर देकर कह रही है कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो दिल्ली के लोगों को मिल रही मुफ्त की सुविधाएं बंद की जा सकती हैं। लेकिन भाजपा जोर देकर यह कह रही है कि सभी योजनाएं न केवल चालू रहेंगी, बल्कि उन्हें बढ़ाया जाएगा। जिस तरह भाजपा ने बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन को सबके लिए अनिवार्य करने की घोषणा की है, उससे उसकी इसी नीति का संकेत मिलता है।   

अध्यक्ष ने कहा 
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने आज की प्रेस कांफ्रेंस में यह झूठ दावा किया है कि दिल्ली में बुजुर्गों को सबसे अधिक पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक वृद्ध अवस्था पेंशन 2750 प्रति माह हरियाणा की भाजपा की सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आने वाले अरविंद केजरीवाल को अपने ही गृह प्रदेश के बारे में यह जानकारी न हो, इसे नहीं माना जा सकता। इससे लगता है कि वे जानबूझकर जनता से झूठ बोल रहे हैं।
 
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बुजुर्गों की संख्या दस लाख से भी अधिक है, लेकिन केजरीवाल-आतिशी मारलेना की सरकार अब तक आधे बुजुर्गों को भी पेंशन नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इसी से साफ हो जाता है कि अरविंद केजरीवाल केवल घोषणाएं करने में विश्वास रखते हैं। जनता की सेवा करना उनका उद्देश्य नहीं होता। 


मजबूरी में दी पेंशन
सचदेवा ने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन लंबे समय से रुकी पड़ी थी। अब तक नए बुजुर्गों को पेंशन नहीं दी जा रही थी। जिन्हें पेंशन मिल रही थी, उन्हें भी महीनों इसके लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। लेकिन अब चुनाव आ गए हैं तो केजरीवाल-आतिशी मारलेना की सरकार बुजुर्गों को पेंशन देने का काम कर रही है। यदि चुनाव न होता तो अभी भी बुजुर्गों को पेंशन न दी जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed