फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big and important news stories of 23th October, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 23 Oct 2019 07:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Oct 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
big and important news stories of 23th October, updates on amar uajla
amar ujala logo
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


गांगुली आज बनेंगे BCCI के 39वें बॉस, बोर्ड की जिम्मेदारी संभालने वाले दूसरे क्रिकेटर होंगे सौरव
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बुधवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बनेंगे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के 33 माह का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर मालविदंर और शिविंदर की पेशी आज
साकेत जिला अदालत के सीएमएम दीपक सेहरावत ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर मालविदंर सिंह व शिविंदर को बुधवार को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इन दोनों भाइयों ने अंतरिम जमानत का आग्रह करते हुए कहा था कि वह शिकायतकर्ता के साथ समझौता कर मामले को सुलझाना चाहते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा: पांच हलकों के पांच बूथों पर पुनर्मतदान आज, दलों की शिकायत पर आयोग ने लिया
हरियाणा में पांच विधानसभा क्षेत्रों के पांच बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान होगा। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की शिकायत पर फिर वोटिंग कराने का फैसला लिया है। आयोग को मंगलवार दिन में विभिन्न दलों के नेताओं ने चुनाव में धांधली की पांच शिकायतें की थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने शिकायतों को जांचा, जो सही पाई गईं।


यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को अल्मोड़ा के कोसी कटारमल में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में कई प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। प्रदेश की जल नीति, खनन नीति, कुछ विभागों की नियमावली, अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना के नाम से नया विश्वविद्यालय बनाने जैसे प्रस्ताव बैठक में आ सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर कल हस्ताक्षर करेंगे भारत-पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर संचालन के समझौते को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पहले बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर होने थे। विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कहा गया कि गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी गुरुवार को जीरो प्वाइंट पर पाकिस्तानी अधिकारी से मिलेंगे और भारत की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed