{"_id":"5daf96c88ebc3e01463f54ee","slug":"india-and-pakistan-to-sign-kartarpur-corridor-agreement-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर कल हस्ताक्षर करेंगे भारत-पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर कल हस्ताक्षर करेंगे भारत-पाकिस्तान
Wed, 23 Oct 2019 05:27 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Oct 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर संचालन के समझौते को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पहले बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर होने थे। विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कहा गया कि गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी गुरुवार को जीरो प्वाइंट पर पाकिस्तानी अधिकारी से मिलेंगे और भारत की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि भारत बुधवार को गलियारे पर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी गुरुवार को करतारपुर गलियारे के पास जीरो प्वॉइंट पर पाकिस्तान के अधिकारियों से मिलेंगे और भारत की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
शुरुआत में, दोनों पक्ष सहमत थे कि समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह गलियारा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग चार किमी दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारे को भारत के पंजाब में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत ने श्रद्धालुओं से 20 डॉलर शुल्क वसूले जाने के पाकिस्तान के अड़ियल रवैये के बावजूद समझौते पर हस्ताक्षर करने पर हामी भरी थी। दोनों ही देश करतारपुर कॉरिडोर को गुरू नानक देव की 550वीं जयंती से पहले नवंबर की शुरुआत में खोलने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत प्रत्येक तीर्थयात्रियों पर 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क लगाने के पाकिस्तान के फैसले का कड़ा विरोध कर रहा है।