फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big and important news stories of 18th October, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 18 Oct 2019 07:02 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 18 Oct 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
big and important news stories of 18th October, updates on amar uajla
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी आज हिसार और मोहाना में गरजेंगे तो सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में करेंगी पहली रैली
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जमीन तैयार करने के लिए प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक भी अब ताकत झोंकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार और सोनीपत के गांव मोहाना में शुक्रवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में पहली रैली कर मोर्चा संभालेंगी।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी आज से फिर शुरू करेंगी अध्यक्ष चुनने की कवायद
कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा चाहकर भी राज्य की सभी जिला और शहर की 129 कमेटियों की घोषणा एक साथ नहीं कर सकीं। दरअसल पहले राज्य को दो हिस्सों पूर्वी और पश्चिम में बांटा गया था। प्रियंका ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले जिलों में अध्यक्षों की खोज का काम काफी पहले शुरू कर दिया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर

पूर्व मुख्यमंत्रियों से किराया वसूली माफ करने के मामले में सुनवाई आज    
हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से किराया वसूली व अन्य सुविधाओं में छूट देने के लिए जारी अध्यादेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तिथि नियत की है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस तामील हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

आज से मेरठ-लखनऊ जनरथ सेवा में करा सकेंगे ऑनलाइन टिकट बुक  
मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली जनरथ एसी बस सेवा में आज से ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकेगी। यह जानकारी मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि दिन में चलने वाली यह सेवा सुबह सवा नौ बजे सोहराब गेट बस अड्डे से चलती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed