फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi vadra will start the exercise of choosing president from today in uttarpradesh

प्रियंका गांधी आज से फिर शुरू करेंगी अध्यक्ष चुनने की कवायद

Fri, 18 Oct 2019 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Oct 2019 07:18 AM IST
सार

  • जिन 51 कमेटियों की घोषणा की गई है उसमें लगभग सभी पूर्वी यूपी से संबंधित हैं।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के खुद को किनारे करने के बाद प्रियंका ने पूरे राज्य की बैठकें शुरू की हैं।
  • शुक्रवार को कानपुर के नेताओं को बुलाया गया है।
  • प्रियंका पार्टी से ऐसे चेहरों को छांट कर जिम्मेदारी सौंप रही हैं जो सक्रिय और लो प्रोफाइल हैं।
  • शेष 78 कमेटियों की घोषणा दिवाली के बाद होगी।

विज्ञापन
Priyanka gandhi vadra will start the exercise of choosing president from today in uttarpradesh
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा चाहकर भी राज्य की सभी जिला और शहर की 129 कमेटियों की घोषणा एक साथ नहीं कर सकीं। दरअसल पहले राज्य को दो हिस्सों पूर्वी और पश्चिम में बांटा गया था। प्रियंका ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले जिलों में अध्यक्षों की खोज का काम काफी पहले शुरू कर दिया था। लिहाजा जिन 51 कमेटियों की घोषणा की गई है उसमें लगभग सभी पूर्वी यूपी से संबंधित हैं।

विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के खुद को किनारे करने के बाद प्रियंका ने पूरे राज्य की बैठकें शुरू की हैं। शुक्रवार से एक बार फिर प्रियंका बारी-बारी शेष रहे गए जिलों के नेताओं से बातचीत शुरू करने जा रही हैं। शेष 78 कमेटियों की घोषणा दिवाली के बाद होगी।
विज्ञापन


यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका का फोकस राज्य के पूर्वी इलाके पर था लेकिन अब पश्चिम से जुड़े तीनों सचिव भी उन्हें रिपोर्ट कर रहे हैं और प्रियंका जिलों के नेताओं से मिल रही हैं। शुक्रवार को कानपुर के नेताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जिलों में अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई उसमें कुछ जगहों पर विवाद भी है जिसकी रिपोर्ट सचिवों ने प्रियंका को दी है और अब वे बातचीत कर समाधान करेंगी। नौ जिलों में विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं इसलिए वहां जानकर कमेटियां के अध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है ताकि चुनाव में व्यवस्था बनी रहे।


प्रियंका चाहती हैं कि यूपी कांग्रेस बड़े क्षत्रपों और संगठन को खुद की जागीर समझकर पद बांटने वालों के चंगुल से निकाले। प्रियंका बारी-बारी उन नेताओं को बातचीत के लिए दिल्ली बुला रही हैं जिनके नामों की संस्तुति दिल्ली से भेजे गए सचिव कर रहे हैं। प्रियंका पार्टी से ऐसे चेहरों को छांट कर जिम्मेदारी सौंप रही हैं जो सक्रिय और लो प्रोफाइल हैं। कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रियंका को इस बात की भी जानकारी मिली कि जिलों बड़े नेताओं के इशारों पर करीबियों को पदाधिकारी बनाकर खानापूर्ति की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed