फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big and important news stories of 16th January, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 16 Jan 2020 06:36 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Jan 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Big and important news stories of 16th January, updates on amar uajla

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

विज्ञापन


राम मंदिर के डिजाइन पर दिल्ली में मंथन आज, पटेल ट्रस्ट के मार्गदर्शन में लगेगी मूर्ति

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर की डिजाइन तय करने के लिए आज दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में यूपी से भी कुछ विभागों के अधिकारी दिल्ली जाएंगे। मंदिर की डिजाइन तय होने के बाद अयोध्या में 251 मीटर ऊंची प्रतिमा के स्थान चयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीसरे दिन भी बंद, 5000 वाहन फंसे, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

रामबन के डिगडोल और पंथियाल क्षेत्र में चार स्थानों पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार तीसरे दिन भी खोलने में सफलता नहीं मिल पाई हैं। कश्मीर की तरफ से हाईवे के कई हिस्सों पर हल्की बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

निर्भया केस के एक दोषी मुकेश की ट्रायल कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई आज

निर्भया के गुनहगारों को अब 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जा सकेगी। वहीं, हाईकोर्ट ने डेथ वारंट पर रोक लगाने की मुकेश की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद मुकेश ने ट्रायल कोर्ट में अर्जी देकर दया याचिका पर फैसला होने तक डेथ वारंट पर रोक की मांग की है। इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज, स्वतंत्र देव का चुना जाना तय 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल ने बताया कि 16 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चुनाव पर्यवेक्षक एवं बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलती थीं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी


अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुंबई में मिलती थीं। राउत ने अपने दावे में कहा कि इंदिरा गांधी करीम लाला से दक्षिणी मुंबई के पायधोनी में मुलाकात करती थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

चारा घोटाला मामले में लालू यादव की सीबीआई की विशेष अदालत में आज होगी पेशी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को आज यहां सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले के तहत पेश किया जाएगा। उनका राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाज चल रहा है। उन्हें बीते साल इस मामले में आईपीसी के तहत सात साल और भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत भी इतने साल की सजा सुनाई गई थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed