आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
तीस हजारी कांड: स्पेशल सीपी करेंगे निगरानी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आपात बैठक आज
उत्तरी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर बाद लॉकअप के बाहर कार पार्क करने पर वकीलों और पुलिस के बीच भारी बवाल हो गया। गुस्साए वकीलों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने बैंकॉक पोस्ट को दिया साक्षात्कार, कहा- हमारे प्रस्ताव में सबके हितों का रखा जाएगा ध्यान
पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान तीन नवंबर को 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं 4 नवंबर को 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते पर बातचीत करने वाले देशों की तीसरी शिखर बैठक में भी भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर सऊदी अरामको आज करेगी IPO की घोषणा, 11 दिसंबर को होगी लिस्टिंग
तीन नवंबर को दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (IPO) को लेकर आएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिवाली के पांच दिन बाद भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली
दिवाली के पांचवें दिन भी दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई रही। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सेना में भर्ती के लिए मौका आज से, 1000 पदों पर 14 नवंबर तक होगी दौड़, यह लोग कर सकते हैं ज्वाइन
जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के शेर बच्चा स्टेडियम में रविवार से सेना की भर्ती रैली होगी। सांबा, कठुआ व जम्मू के युवाओं के लिए 14 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर